अगस्त 2026 में भारत में लॉन्च होंगी कई शानदार गाड़ियां, Mahindra Skoda और MG लिस्ट में शामिल - from skoda slavia to mahindra these are 5 upcoming car suv to launch in august 2026

Upcoming Car Launches August: जुलाई की तरह ही अगस्त 2026 में भी नई कारें लॉन्च होने वाली हैं। इस लिस्ट में Skoda, MG और Mahindra की गाड़ियां भी शामिल ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जुलाई महीने में नई कारों में लॉन्च के मामले में बहुत व्यस्त रहा है। इस महीने में Maruti Suzuki Brezza Facelift, Toyota Hilux, Nissan Tekton और Honda ZR-V जैसे मॉडल लॉन्च हुए। ऐसा लगता है कि अगस्त 2026 भी भारत में गाड़ियों के लॉन्चिंग के मामले में काफी व्यस्त रहने वाला है। यहां हम कुछ ऐसी गाड़ियों के बारे में बताएंगे जो अगले महीने पेश की जाएंगी।

Mahindra Scorpio N Facelift

Mahindra 15 अगस्त के मौके पर Scorpio N Facelift को पेश कर सकती है। इसमें मौजूदा मॉडल की तरह ही इंजन और मैकेनिकल पार्ट्स मिलेंगे लेकिन इसके बाहरी हिस्से में नए दो-टोन अलॉय व्हील दिए जाएंगे। एक्सटीरियर के मुकाबले Scorpio N Facelift के इंटीरियर में ज्यादा बदलाव देखने को मिलेंगे।

Mahindra BE6

15 अगस्त को पेश होने वाली एक और Mahindra कार अपडेटेड B36 हो सकती है। हालांकि, यह मिडसाइज इलेक्ट्रिक कार बाजार में अभी नई ही है, जिसे नवंबर 2024 में लॉन्च किया गया था, लेकिन उम्मीद है कि Mahindra इसे ब्रांड के अन्य मॉडलों जैसे कि XEV 9e, XE 9S और पेट्रोल-डीजल वाली XUV 7XO की तरह ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप के साथ अपग्रेड करेगी।

Mahindra Vision S

Mahindra काफी समय में Vision S प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर रही है और इस स्वतंत्रता दिवस पर इसके नियर-प्रोडक्शन वर्जन को सार्वजनिक रूप से पेश किए जाने की उम्मीद है। ध्यान दें कि इसका फाइनल प्रोडक्शन मॉडल लॉन्च होने में अभी कुछ समय है जिसके 2027 में आने की उम्मीद है। हालांकि, इस नई Compact SUV का असली नाम अभी सीक्रेट रखा गया है।

Skoda Slavia Facelift

Skoda Slavia को पहली बार फरवरी 2022 में लॉन्च किया गया था। अब 18 अगस्त कंपनी इसका फेसलिफ्ट पेश करने जा रही है। इस अपेडेटेट मिडसाइज सेडान के एक्सटीरियर में होने वाले बदलाव में इंटीग्रेटेड एलिमेंट्स के साथ एक नई फ्रंट ग्रिल और नए सिरे से डिजाइन की गई आगे और पीछे की लाइटें शामिल हैं।

MG EV और PHEV

अगस्त 2026 में JSW MG अपने भारत-स्पेक ऑल-इलेक्ट्रिक और PHEV वर्जन को पेश करने के लिए तैयार है। आने वाली JSW MG SUV ब्रांड के ADAPT प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी। नई एक्सिओन-आधारित इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला Mahindra XEV 9S जैसी गाड़ियों से होगा जबकि इसका प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन महिंद्रा XUV 7XO और TATA Safari के डीजल-ऑटोमैटिक वेरिएंट को टक्कर देगा।