2027 का यूपी विधानसभा चुनाव इस बार इतिहास में कुछ नया करके दिखाएगा : पल्लवी पटेल

अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने कहा, कि देखिए, 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव न वेस्ट बंगाल की तरह होगा और न ही बिहार की तरह होगा। उत्तर प्रदेश जो राज्य है, वो इस देश का सबसे बड़ा सूबा और सीधे दिल्ली राजधानी का रास्ता खोलता है, तो निश्चित तौर पर इस बार इतिहास में भी कुछ नया करके दिखाएगा।

प्रतापगढ़ : अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने कहा, कि देखिए, 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव न वेस्ट बंगाल की तरह होगा और न ही बिहार की तरह होगा। उत्तर प्रदेश जो राज्य है, वो इस देश का सबसे बड़ा सूबा और सीधे दिल्ली राजधानी का रास्ता खोलता है, तो निश्चित तौर पर इस बार इतिहास में भी कुछ नया करके दिखाएगा।

पढ़ें :- काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी समारोह में सीएम योगी हुए शामिल, बोले- पीएम मोदी ने आजादी के नायकों को दिया सम्मान

महिला आरक्षण बिल अगर इस देश में पारित हुआ है, तो बिना विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका के तो पारित नहीं हुआ

पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) ने कहा कि महिला आरक्षण बिल (Women’s Reservation Bill) अगर इस देश में पारित हुआ है, तो बिना विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका के तो पारित नहीं हुआ। पारित हुआ, लागू भी हो गया, अब सिर्फ घोषित करना है कि कब से आप महिलाओं को उनका अधिकार दे देंगे? उस अधिकार को देने के बीच में भी आरक्षण संविधान के माध्यम से वो अवसर हैं, जिससे जो मुख्यधारा में छूट गए हैं, उनको आगे बढ़ाया जाए।

राहुल गांधी का कार्यक्रम रद्द करने के लिए शासन, प्रशासन, जो-जो कर सकता था, वो करने की रखी गई है मुहिम 

विधायक पल्लवी पटेल ने लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी के प्रयागराज में छात्रों के गूंज कार्यक्रम पर कहा कि समूचा देश, हमारे देश का युवा है, जिस प्रकार से आंदोलित हुआ है। न वो किसी सरकार के खिलाफ आंदोलित है, न किसी व्यक्ति के खिलाफ। इस देश का युवा आंदोलित हुआ था इस देश की जर्जर व्यवस्था के खिलाफ। राहुल गांधी इलाहाबाद आए और आपने देखा कि LOP का भी लोकतंत्र में किस प्रकार से सम्मान और अपमान हो रहा है कि उनके कार्यक्रमों को भी रद्द करने के लिए शासन, प्रशासन, जो-जो कर सकता था, वो करने की मुहिम रखी गई।

पढ़ें :- सीएम योगी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का किया शुभारंभ, बोले-विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीक है तिरंगा

इस देश के LOP को समूचे देश में कहीं भी जाने से कोई रोक नहीं सकता

विधायक पल्लवी पटेल ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के बयान पर कहा कि देखिए, इस देश के LOP को समूचे देश में कहीं भी जाने से कोई रोक नहीं सकता और उनको कोई हिदायत दे नहीं सकता कि कहां जाना चाहिए और कहां नहीं जाना चाहिए? अगर बृजेश पाठक ऐसा कह रहे हैं, तो सबसे पहले इस देश की जो सरकार चला रहे हैं, उनका दायित्व बनता है कि जहां कहीं भी मुहिम हैं, वहां जाकर सवालों को लें और अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

बता दें कि पल्लवी पटेल जर्जर मकान ढहने की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने प्रतापगढ़ जिले के  महुली मोहल्ले में पहुंचीं थीं। अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने कहा कि एक बड़ा ही दुखद घटनाक्रम है, जिसमें एक झटके में पूरा परिवार खत्म हो जाता है और उनके बेटे, जो सर्वाइवर हैं, आज वो ऐसी कंडीशन्स में नहीं हैं कि उनसे बहुत ज़्यादा बात की जा सके।

कहा कि यह बेहद हृदयविदारक घटना है। एक ही परिवार के छह लोगों को खोने का दर्द बेहद असहनीय है और इस दुख से उबर पाना आसान नहीं है। इस कठिन समय में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हैं। पल्लवी पटेल ने अमन को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा भी दिया। कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता और अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

पढ़ें :- 13 दिन बीत गए गृहमंत्री अमित शाह के मुंह से एक शब्द नहीं निकला, मोदी जी माफी मांगने की जगह बांट रहे हैं क्षमा : राहुल गांधी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें: