महराजगंज में 2027 चुनाव की तैयारी तेज: जिले में 2,228 मतदान केंद्र तय, EVM-वीवीपैट स्ट्रांग रूम का निरीक्षण - Maharajganj News

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Maharajganj
  • Maharajganj DM Inspects EVM Strong Room For 2027 Election Preparations

बृजेश कुमार गुप्ता | महराजगंज58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
महराजगंज में EVM-वीवीपैट की सुरक्षा के लिए DM ने 24 घंटे CCTV निगरानी के दिए निर्देश। - Dainik Bhaskar

महराजगंज में EVM-वीवीपैट की सुरक्षा के लिए DM ने 24 घंटे CCTV निगरानी के दिए निर्देश।

महराजगंज में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम, वेयरहाउस और गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, बिजली सुरक्षा, ईवीएम-वीवीपैट के रखरखाव और गार्ड रूम की स्थिति का जायजा लिया।

डीएम ने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक ईवीएम और वीवीपैट के सुरक्षित रखरखाव के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में तय नियमों के अनुसार ही प्रवेश दिया जाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की 24 घंटे निगरानी और उनकी ठीक से काम करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

महराजगंज में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर।

महराजगंज में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर।

इसके बाद जिलाधिकारी कक्ष में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन और आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों पर बैठक हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए जिले के तय मतदान केंद्रों पर कुल 3,605 मतदाता दर्ज हैं।

विधानसभा चुनाव-2027 के लिए परिसीमन और समायोजन के बाद जिले में कुल 2,228 मतदान केंद्र तय किए गए हैं।

जिले में अभी कुल 17,99,095 मतदाता हैं। इनमें 9,79,709 पुरुष और 8,19,334 महिला मतदाता शामिल हैं। बैठक में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर खास जोर दिया गया। जिले का लिंगानुपात 836 और ईपी अनुपात 52.56 बताया गया, जबकि प्रदेश का औसत लिंगानुपात 912 और ईपी अनुपात 61 है।

महराजगंज में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा।

महराजगंज में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा।

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र महिला मतदाताओं के नाम शामिल कराने में मदद करें। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल होना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जरूरी है।

डीएम ने बताया कि एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। उन्होंने राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे एफएलसी के दौरान अनिवार्य रूप से मौजूद रहें और हर दिन अपने अधिकृत प्रतिनिधि भेजें। अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़े सभी काम समय पर पूरा करने और आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

.