जयपुर में अवैध स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी: मैनेजर समेत 30 गिरफ्तार, निगम को भेजा स्पा सील करने का पत्र - Jaipur News

जयपुर पुलिस ने शुक्रवार को छह स्पा सेंटरों पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर मैनेजर समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, इन स्पा सेंटरों को सील करने के लिए नगर निगम को पत्र भेजा गया है। यह कार्रवाई साउथ जिला पुलि

.

डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने बताया कि स्पा सेंटरों की आड़ में अवैध एवं अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर शुक्रवार को पुलिस टीम ने अशोक नगर थाना क्षेत्र में संचालित छह स्पा सेंटरों पर दबिश दी।

जांच में पाया गया कि ये स्पा सेंटर कार्यपालक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर संचालित किए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटरों में मौजूद मैनेजरों सहित कुल 22 लोगों को बीएनएसएस (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा, सभी छह स्पा सेंटरों को सील कराने के लिए नगर निगम जयपुर को पत्र लिखा गया है। डीसीपी साउथ राजर्षि राज का कहा- स्पा सेंटरों की आड़ में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्पा और मसाज सेंटर संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान स्पा संचालकों और मैनेजर सहित कुल 8 संदिग्ध व्यक्तियों को बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान स्पा संचालकों और मैनेजर सहित कुल 8 संदिग्ध व्यक्तियों को बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत गिरफ्तार किया गया।

शनिवार को 7 स्पा सेंटरों पर छापे

वहीं शनिवार को भी कार्रवाई को जारी रखते हुए शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महेश नगर थाना पुलिस ने अवैध रूप से संचालित 7 स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान स्पा संचालकों और मैनेजर सहित कुल 8 संदिग्ध व्यक्तियों को बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत गिरफ्तार किया गया। वहीं, संबंधित स्पा सेंटरों को सील कराने के लिए नगर निगम जयपुर को पत्र भेजा गया है।

डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि महेश नगर थाना क्षेत्र में कुछ स्पा और मसाज सेंटरों की आड़ में अवैध एवं अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। साथ ही कई स्पा सेंटर प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन और नियमों का पालन भी नहीं कर रहे थे।

महेश नगर थाना क्षेत्र में कुछ स्पा और मसाज सेंटरों की आड़ में अवैध एवं अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं।

महेश नगर थाना क्षेत्र में कुछ स्पा और मसाज सेंटरों की आड़ में अवैध एवं अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं।

इन स्पा सेंटरों पर हुई कार्रवाई

जांच के दौरान निम्नलिखित स्पा सेंटरों पर प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना और संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर कार्रवाई की गई—

  • सन एंड शाइन स्पा सेंटर
  • यूनिक स्पा सेंटर
  • होटल अक्षयम स्पा
  • द एलिसियन स्पा सेंटर
  • ब्लू डायमंड स्पा सेंटर
  • लक्स स्पा सेंटर
  • आई एम एट स्पा सेंटर