'डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर्स संग संबंध बनाओ', 22 साल की एक्ट्रेस के साथ क्या हुआ? नीम करोली बाबा ने बचाया!
Published: Friday, September 18, 2026, 9:59 [IST]
Yukti Kapoor: टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस युक्ति कपूर ने इंडस्ट्री में अपने सफर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। युक्ति ने बताया कि बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई लेकिन इस सफर के दौरान उन्हें कई मुश्किल और डरावने अनुभवों से भी गुजरना पड़ा। टेली चक्कर के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच से जुड़े दो ऐसे किस्से सुनाए, जिन्हें याद करके आज भी वह असहज हो जाती हैं।
कास्टिंग काउच को लेकर क्या बोलीं युक्ति कपूर?
युक्ति कपूर ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में एक प्रोड्यूसर ने उन्हें मीटिंग के लिए बुलाया था। उस समय वो काफी उत्साहित थीं क्योंकि उन्हें लगा था कि शायद उन्हें कोई बड़ा काम मिलने वाला है लेकिन मीटिंग में पहुंचने के बाद प्रोड्यूसर की बातें सुनकर उनके होश उड़ गए।
22 साल की एक्ट्रेस से कर दी गंदी डिमांड
युक्ति के मुताबिक उस प्रोड्यूसर ने उनसे कहा कि उन्हें उसके साथ पार्टी करनी होगी और उसकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड बनकर रहना पड़ेगा। युक्ति कपूर ने बताया कि ये सुनते ही वो बुरी तरह घबरा गई थीं। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 22 साल थी और वो इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थीं।
'मुझे डर था कि कहीं कुछ गलत न हो जाए'
-युक्ति कपूर ने उस घटना को याद करते हुए बताया कि वो इतनी डर गई थीं कि उनके मन में सबसे पहले वहां से निकलने का ख्याल आया था। उन्हें डर लग रहा था कि कहीं उस कमरे का दरवाजा बंद तो नहीं कर दिया गया और उनके साथ कोई जबरदस्ती न हो जाए।
-युक्ति ने कहा कि सामने बैठा शख्स उम्र में उनसे काफी बड़ा था और उस समय वो खुद को बेहद असहाय महसूस कर रही थीं। युक्ति ने उस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि एक युवा लड़की के सामने इस तरह की मांग रखना बेहद शर्मनाक और घटिया हरकत थी।
फर्जी कास्टिंग डायरेक्टर ने दिया बड़ा ऑफर
-युक्ति कपूर ने बातचीत में एक और घटना का जिक्र किया, जिसने उन्हें बुरी तरह हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस ने बताया कि एक विज्ञापन के लिए कास्टिंग चल रही थी। वहां उन्होंने ऑडिशन दिया और इसके बाद एक शख्स ने उन्हें कॉन्ट्रैक्ट भी दिया।
-उस शख्स ने युक्ति से दावा किया कि इस प्रोजेक्ट में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), सलमान खान (Salman Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) जैसे बड़े स्टार्स जुड़े हुए हैं। युक्ति ने बताया कि उन्होंने उसकी बात पर भरोसा कर लिया था और उन्हें लगा कि शायद उनके करियर के लिए ये एक बड़ा मौका साबित हो सकता है।
'डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर्स के साथ संबंध बनाना होगा'
-हालांकि अगले ही दिन उस शख्स ने फोन करके ऐसी बात कही, जिसे सुनकर युक्ति के पैरों तले जमीन खिसक गई। उस शख्स ने युक्ति से कहा था कि काम पाने के लिए उन्हें डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर्स के साथ संबंध बनाने होंगे। गंदा काम करना होगा।
-युक्ति कपूर ने बताया कि वो ये बात सुनकर पूरी तरह शॉक्ड रह गई थीं। उन्हें ये समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उनके साथ क्या हो रहा है। बाद में उन्हें पता चला कि जिस व्यक्ति ने खुद को कास्टिंग डायरेक्टर बताया था, वो असल में फर्जी था।
'नीम करोली बाबा और हनुमान जी ने बचा लिया'
-युक्ति कपूर ने बताया कि नीम करोली बाबा और हनुमान जी की कृपा से वो एक बड़े खतरे से बच गई थीं। जब वो वहां से नीचे आईं तो उनकी मुलाकात एक लड़की से हुई। उस लड़की ने उन्हें बताया कि जिस व्यक्ति से वो मिली थीं, वो फ्रॉड है और उसके झांसे में नहीं आना चाहिए।
-उस लड़की ने युक्ति कपूर को यो भी समझाया कि अगर कोई ऐसी गलत मांग मान भी ले, तब भी इस बात की कोई गारंटी नहीं होती कि उसे काम मिल जाएगा। इस घटना के बाद युक्ति को समझ आया कि इंडस्ट्री में काम दिलाने के नाम पर किस तरह फर्जीवाड़ा किया जा सकता है।
युवाओं को युक्ति कपूर की खास सलाह
-युक्ति कपूर ने खास तौर पर इंडस्ट्री में कदम रखने वाली यंग लड़कियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि कास्टिंग के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचना बेहद जरूरी है। किसी भी प्रोजेक्ट या कास्टिंग एजेंसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने के बजाय उसकी सही जानकारी हासिल करनी चाहिए।
-एक्ट्रेस का ये अनुभव बताता है कि ग्लैमर इंडस्ट्री में काम पाने का सपना देखने वाले नए कलाकारों को अवसरों के साथ-साथ ऐसे लोगों से भी सावधान रहना पड़ता है, जो उनके सपनों का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।
-युक्ति कपूर का ये खुलासा इंडस्ट्री में नए कलाकारों के सामने आने वाली चुनौतियों की एक झलक देता है। खासकर फर्जी कास्टिंग और काम के बदले अनुचित मांगों को लेकर उनकी कहानी उन युवाओं के लिए चेतावनी है, जो अभिनय की दुनिया में अपना करियर शुरू करने का सपना देखते हैं।