लॉर्ड्स में 22 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी टीम इंडिया, दांव पर सीरीज, रोहित पर टिकी नजरें

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): लॉर्ड्स के मैदान में आज खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला। इस सीरीज में भारत और इंग्लैंड 1-1 की बराबरी पर हैं। टीम इंडिया के पास लॉर्ड्स के मैदान में 22 साल से चलते आ रही हार को जीत में बदलने का मौका है।

लॉर्ड्स के मैदान में भारत ने 2004 में आखिरी वनडे मैच जीता था। 2004 के बाद खेले गए 4 मुकाबलों में से 3 मैचों में भारत को हार मिली थी और मैच टाई रहा था। भारतीय टीम ने लॉर्ड्स के मैदान में 9 वनडे खेले हैं, जिनमें से 4 मैच टीम हारी है और 4 मैच जीती है, जबकि एक मैच टाई रहा।

दोनो टीमों के बीच अब तक कुल 112 वनडे मैच खेले जा चुके है। इन 112 मैचों में से भारत ने 62 मैच जीते है और इंग्लैंड ने 45 मैचों में जीत दर्ज की है। बाकी बचे मैचों में से 2 मैच टाई रहे है और 3 मैचों का रिजल्ट ही नहीं निकला।

शुभमन गिल बने भारत के लिए टॉप स्कोरर

इस सीरीज में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बहुत शानदार प्रर्दशन किया है। शुभमन गिल ने इस सीरीज के 2 मैचों में अब तक 111 रन बनाए है, और उनका एवरेज 111.0 रहा है। गिल का बेस्ट स्कोर 80 नॉट आउट रहा है। गिल की इसी तरह की बैटिंग टीम इंडीया को आज के मुकाबले में जीत दिला सकती है और महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

सीरीज के टॉप स्कोरर जो रुट

जो रुट इस समय अपनी बेहतरीन फोर्म में हैं। उन्होंने सिर्फ 2 मैचों में 175 रन बनाए हैं। इस सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने नाबाद 99 रन की पारी खेली थी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस सीरीज में अब तक दो मैचों में 4 विकेट ले चुकें है।

भारतीय टीम में संभावित बदलाव

ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के सीरीज से बाहर होने के कारण उनकी जगह बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को आखिरी वनडे में खेलने का मोका दिया है। साथ में कुलदीप यादव भी इस मैच के लिए विकल्प है। बीमारी से ठीक होने के बाद के.एल राहुल टीम में ईशान किशन कि जगह ले सकते है।

लॉडर्स की पिच और लंदन का वेदर

लॉर्ड्स के मैदान में टारगेट को चेज करना आासन होता है। इस लिए टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग का फैसला ले सकती है। लॉर्ड्स के मैदान कि पिच फास्ट बॉलर्स के लिए मददगार मानी जाती है। अगर शुरुआत के ओवरों में संभ्ल के खेला जाए तो बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

लॉर्ड्स के इस मैदान में अब तक 71 वनडे खेले जा चुकें हैं। जिसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 35 मैच और चेज करने वाली टीम ने 33 मैच जीते है, बाकी बचे मैचों में से 2 टाई हुए और 1 मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका।

रविवार को लंदन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की संभावना नहीं है। लंदन में रविवार को तापमान 24 से 14 डिग्री के बीच में रहने की उम्मीद है। जिस के कारण हमें एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।

संभावित प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या / शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह / गुरनूर बरार

इंग्लैंड : फिल साल्ट, बेन डकेट / जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, साकिब महमूद / रीस टोपली

You Might Be Interested In

  • लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी, जसप्रीत बुमराह मैच से बाहर
  • फीफा फाइनल की कर्नाटक में स्क्रीनिंग को मिली हरी झंडी, सीएम शिवकुमार की फैंस से अपील- ‘उत्साह में न खोएं होश, बनाए रखें शांति’
  • सिंधु की ऐतिहासिक जीत पर देश गदगद, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा- “देश को आप पर गर्व है”
  • फाइनल में चमकीं पीवी सिंधु, अकाने यामागुची को हराकर रचा इतिहास
  • स्वस्थ भारत का संदेश: मनसुख मांडविया ने ‘संडे ऑन साइकिल’ में लिया हिस्सा
  • 2 साल के लंबे इंतजार के बाद PV सिंधु का ऐतिहासिक कमबैक, पहली बार जापान ओपन जीतकर रचा इतिहास