22 साल पुराने गीत का Awarapan 2 में हुआ इस्तेमाल, मल्लिका शेरावत का है रोमांटिक कल्ट गाना - dil ko hazar bar song of mallika sherawat 22 year old murder movie song uesed in emraan hashmi awarapan 2
फिल्म आवारापन 2 में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का एक 22 साल पुराना गाना इस्तेमाल किया गया है।

मल्लिका शेरावत का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
आवारापन 2 में यूज हुआ ये पुराना गाना
22 साल पहले किया गया था रिलीज
मल्लिका शेरावत की फिल्म से रखता है नाता
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में सिनेमाई गलियारे में अगर किसी फिल्म का नाम चर्चा में बना हुआ है तो वह इमरान हाशमी स्टारर फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) है। इस मूवी की शानदार कहानी और गानों ने फैंस का दिल जीत लिया है, जिसकी वजह से तरफ आवारापन 2 की बातें हो रही हैं।
इमरान की आवारापन 2 में नए गानों के साथ-साथ 22 साल पुराना एक रोमांटिक गाना भी सुनने को मिला है, जो कभी मल्लिका शेरावत पर फिल्माया गया था। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन से गाने के बारे में बात की जा रही है।
मल्लिका शेरावत का गाना आवारापन 2 में हुआ यूज
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर फिल्म फ्रेंचाइजी में हमने देखा था कि कैसे पुराने गानों को मूवी के बीच में इस्तेमाल किया गया था। यही काम आपको इमरान हाशमी की लेटेस्ट फिल्म आवारापन 2 में देखने को मिलेगा, जब फिल्म कए सीन में मल्लिका शेरावत की कल्ट फिल्म मर्डर का एक गाना सुनने को मिला।
यह भी पढ़ें- 15 अगस्त को छा गए सनी देओल, Batwara 1947 की कमाई में आया तगड़ा उछाल; 'आवारापन 2' को छोड़ा पीछे?

जिस गाने की इस लेख में बात की जा रही है, उसके बोल हैं- दिल को हजार बार... (Dil Ko Hazar Bar) । दरअसल आवारापन 2 में यह गाना उस वक्त सुनने को मिलता है, जब शिवम पंडित जोरावर और उसकी फैमिली को गोलीबारी से बचाता है। मल्लिका शेरावत की मर्डर के इस गीत को गायिका अलिशा चिनॉय ने अपनी मधुर आवाज में गाया था।

साल 2004 में आई मर्डर के दिल को हजार बार... सॉन्ग को मूलरूप से अभिनेत्री कश्मीरा शाह पर फिल्माया गया था, लेकिन इसमें आपको मल्लिका शेरावत और अभिनेता अस्मित पटेल की झलक भी देखने को मिलेगी। एक रोमांटिक गीत के आधार पर आज भी मर्डर के इस गाने को श्रोता काफी पसंद करते हैं और ये उनकी प्लेलिस्ट में भी सुनने को मिलता है।
आवारापन 2 के गानों ने जीता सबका दिल
जिस तरह से साल 2007 में आई आवारापन ने अपने बेहतरीन गीतों के दम पर सफलता हासिल की थी। वही पुराना जादू आवारापन 2 के जरिए भी लौट आया है। इमरान हाशमी स्टारर आवारापन 2 के वे जुनून... और ये आवारापन जैसे नए गाने भी फैंस के दिलों और दिमाग पर छाए हुए हैं। इसके अलावा अन्य कई सॉन्ग्स को भी खूब सुना जा रहा है।