छत्तीसगढ़ मंत्रालय में 22 अफसरों के विभाग बदले: विवेक श्रीवास को गृह, मगनलाल पवार को स्वास्थ्य; GAD ने जारी किया आदेश - Raipur News
छत्तीसगढ़ मंत्रालय में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सचिवालय सेवा के उप सचिव और अवर सचिव स्तर के 22 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है।
.
25 सितंबर को जारी आदेश के बाद इन अधिकारियों के विभाग और जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। फेरबदल में गृह, स्वास्थ्य, वित्त, नगरीय प्रशासन, स्कूल शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।
गृह से नगरीय प्रशासन तक बदलाव
उप सचिव डॉ. विवेक श्रीवास को जेल विभाग के साथ गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। मार्टिन लकड़ा को पशुधन विकास एवं मछली पालन विभाग से हटाकर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं रोमन गंगाकचूर अब वित्त विभाग की जगह नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

GAD ने जारी किया आदेश।
रामेश्वर प्रसाद वर्मा को स्कूल शिक्षा विभाग से हटाकर सहकारिता विभाग भेजा गया है। शांता खरे को वित्त विभाग की जगह ग्रामोद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
मगनलाल पवार को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से हटाकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं रेखा साहू को संसदीय कार्य विभाग से हटाकर जन शिकायत निवारण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
महिला एवं बाल विकास में भी बदलाव
सुभाषचंद कुजूर महिला एवं बाल विकास विभाग में अपनी मौजूदा जिम्मेदारी पर ही रहेंगे। उनके कार्यभार संभालते ही लवीना पांडेय को इस विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया जाएगा। इसके साथ ही लवीना पांडेय के पास मौजूद अतिरिक्त जिम्मेदारी भी खत्म हो जाएगी।
अवर सचिवों के विभाग भी बदले
अवर सचिव अमितोष जॉन को खाद्य विभाग से हटाकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग भेजा गया है। सुनीता गौतम अब परिवहन विभाग की जगह सामान्य प्रशासन विभाग के कक्ष-4 में जिम्मेदारी संभालेंगी।
इसी तरह दीपकुमार खेस्स को ग्रामोद्योग विभाग से हटाकर खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। नूतन अजगर को चिकित्सा शिक्षा विभाग की जगह पशुधन विकास एवं मछली पालन विभाग में पदस्थ किया गया है।
भोलेनाथ सारथी को वन विभाग से हटाकर संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जावे कच्छप को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से हटाकर स्कूल शिक्षा विभाग में भेजा गया है।
वहीं मंजूषा राजपूत को मछली पालन विभाग से हटाकर योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में पदस्थ किया गया है।
पढ़ें आदेश की कॉपी
