23 की उम्र में गंजेपन का शिकार हुए मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान? यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली तो दिया ये जवाब

Arhaan Khan Reacted over Baldness Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की. जिसमें वह बीनी टोपी पहने नजर आए. इस पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया. अब अरहान ने इस पर रिेएक्ट किया है.

Arhaan Khan Reacted over Baldness Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की. जिसमें वह बीनी टोपी पहने नजर आए. इस पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया. अब अरहान ने इस पर रिेएक्ट किया है.

author-image

New Update

Arhaan Khan

 Arhaan Khan Reacted over Baldness Rumours: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार किड्स की लाइफ के बारे में जानने के लिए अक्सर लोगों के बीच दिलचस्पी बनी रहती हैं. लोग उनकी तस्वीरों से लेकर कपड़ों और हेयरस्टाइल तक पर अपनी राय देने लगते हैं. हाल ही में ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) के साथ हुआ. दरअसल, अरहान बाली वेकेशन पर गए थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर वेकेशन की अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमे वह बीनी (टोपी) पहने नजर आए थे. उनकी बीनी देखते ही कुछ यूजर्स ने उनके बालों को लेकर कमेंट करना शुरू कर दिया और उन्हें गंजेपन का शिकार तक बोल दिया. हालांकि, अरहान ने ट्रोलर्स का जिस अंदाज में जवाब दिया है, उसने लोगों का ध्यान खींच लिया.

बाली वेकेशन की तस्वीरों से शुरू हुई चर्चा

मलाइका अरोड़ा के बड़े बेटे अरहान खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और फोटो पोस्ट करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने बाली वेकेशन की कुछ तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की थीं. इन तस्वीरों में अरहान अपने दोस्तों और फैमिली के साथ समय बिताते हुए नजर आए. वेकेशन की तस्वीरों में उनका कैजुअल अंदाज देखने को मिला और उन्होंने सिर पर बीनी पहन रखी थी. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी फोटो को लेकर रिएक्शन दिए. लेकिन कुछ यूजर्स का ध्यान उनकी बीनी टोपी पर ज्यादा चला गया और अटकलें लगानी शुरू कर दी कि शायद अरहान के बाल झड़ रहे हैं और वह गंजेपन का शिकार हो गए हैं. इसलिए वह टोपी के जरिए अपने बालों को छिपा रहे हैं.

यूजर्स ने गंजेपन को लेकर किए कमेंट

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने अरहान के लुक की खिल्ली उड़ाई. नेटिजन्स ने कहा कि अरहान कम उम्र में ही गंजेपन का सामना कर रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने उनकी उम्र को लेकर भी हैरानी जताई. हालांकि, यहां यह साफ करना जरूरी है कि सिर्फ किसी तस्वीर में टोपी पहने नजर आने से किसी की बाल झड़ने या गंजेपन के बारे में बात करना या दावा करना सही नहीं है. अरहान ने भी कभी भी अपने बारे में ऐसी कोई बात नहीं बताई कि वह बालों से जुड़ी कोई परेशानी का सामना कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने तस्वीर देखकर अपने-अपने हिसाब से अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था. 

अरहान ने दिया ट्रोलर्स को ये जवाब

सोशल मीडिया पर इस तरह के कमेंट्स पर रिएक्ट करने के अरहान के पास कई रास्ते थे. वह इन नेगेटिव कमेंट्स को नजरअंदाज कर सकते थे या गुस्से से ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दे सकते थे. लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया. अरहान ने बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में इस पूरे मामले पर रिएक्शन दिया. अरहान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'बीनी (टोपी) को गंजापन बोल दिया, लेकिन कोई बात नहीं... मेरी बाली की तस्वीरें एन्जॉय करो.' उनका यह रिएक्शन इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उन्होंने किसी यूजर से बहस करने या किसी को गुस्सा जाहिर करने के बजाय मजाक के जरिए बात को खत्म कर दिया. अपने जवाब के साथ अरहान ने बाली वेकेशन कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं.

ये भी पढ़ें: अजित कुमार का स्पोर्ट्स कार से हुआ भयानक एक्सीटेंड, हाई स्पीड में दूसरी गाड़ी से हुई जोरदार टक्कर

अरहान की हुई थी को-पेरेंटिंग

मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी. इस शादी से उनका एक बेटा है, जिनका नाम अरहान खान है.  शादी के करीब 19  साल बाद आपसी मतभेदों के कारण साल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया था. हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों ने मिलकर अपने बेटे अरहान की परवरिश की है. दोनों अक्सर अपने बेटे के साथ फैमिली इवेंट में नजर आते हैं. अरबाज से तलाक के बाद मलाइका का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा. जिसमें अर्जुन कपूर और हर्ष मेहता का नाम शामिल है. लेकिन इन रिलेशन को लेकर किसी भी तरफ से कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. फिलहाल, मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ का आनंद ले रही हैं. 

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें