जो रूट ने 23 हजार इंटरनेशनल रनों के साथ रचा इतिहास, टूट गया सचिन का रिकॉर्ड

जो रूट ने 23 हजार रन बनाने के साथ सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. रूट इस आंकड़े को छूने वाले दुनिया के 8वें बल्लेबाज बने.

Written By : मोहम्मद अलफैज |  Updated at : 22 Sep 2026 07:53 PM (IST)

Preferred Sources

Joe Root completes 23000 international runs become 2nd fastest broke Sachin Tendulkar record जो रूट ने 23 हजार इंटरनेशनल रनों के साथ रचा इतिहास, टूट गया सचिन का रिकॉर्ड

Joe Root

Source : X (Twitter)

जो रूट ने एक और कार्तिमान अपने नाम कर लिया. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 23 हजार रनों का आंकड़ा छू लिया. मंगलवार (22 सितंबर) को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में इंग्लैंड के जो रूट ने यह कमाल किया. अब वह 23 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले दुनिया के 8वें बल्लेबाज बन गए हैं. इसके साथ उन्होंने सचिन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. वह 23 हजार रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने. 

रूट ने 521 पारियों में यह कमाल किया, जबकि दिग्गज तेंदुलकर ने 522 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था. लिस्ट में विराट कोहली पहले पायदान पर हैं, जिन्होंने सिर्फ 490 पारियों में 23 अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे किए थे.

इंग्लैंड के लिए वह पहले से ही सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. लिस्ट में दूसरे इंग्लिश बल्लेबाज पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक हैं, जिनके नाम 15,737  रन दर्ज हैं. अब धीरे-धीरे रूट दुनिया के बाकी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने 394वें मैच में खास आंकड़ा छुआ. सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रनों की लिस्ट में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ 24208 रनों का साथ रूट से एक पायदान ऊपर सातवें नंबर पर हैं. 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 8 बल्लेबाज 

सचिन तेंदुलकर (भारत) - 664 मैचों में 34,357 रन
विराट कोहली (भारत) - 562 मैचों में 28,359 रन
कुमार संगकारा (श्रीलंका) - 594 मैचों में 28,106 रन
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 560 मैचों में 27,483 रन
महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 652 मैचों में 25,957 रन
जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) - 519 मैचों में 25,534 रन
राहुल द्रविड़ (भारत) - 509 मैचों में 24,208 रन
जो रूट (इंग्लैंड)- 394 मैचों में- 23000* रन

टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब 

क्रिकेट के इतिहास में फिलहाल सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है. उन्होंने 200 टेस्ट में 15921 रन बनाए. रूट 169 रेड बॉल मैचों में 14278 रन पर पहुंच चुके हैं. वह फॉर्मेट में सचिन से सिर्फ 1643 रन पीछे हैं. अब देखना होगा कि रूट कब यह रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं. अभी उनकी उम्र 35 साल है. ऐसे में यह भी संभव है कि रिकॉर्ड तोड़ने से पहले ही इंग्लिश बल्लेबाज को संन्यास लेना पड़ जाए. फिलहाल तो वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट कप्तान की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: जहीर खान को किसके कहने पर बनाया गया चेन्नई का हेड कोच? CSK के CEO ने खोला राज

Published at : 22 Sep 2026 07:53 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola