नेपाल में आम के एक पेड़ ने कैसे बचाई बिवेक की जान? पढ़िए बाढ़ से बचे 24 साल के मजदूर की आपबीती
Nepal floods: नेपाल में आई बाढ़ से अभी तक करीब 350 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. नेपाल, भारत समेत कई देशों के सैकड़ों नागरिक अभी तक गुम हैं. इसी बीच एक मजदूर बिवेक के बचने की मार्मिक कहानी सामने आई है.
Nepal floods: नेपाल में आई बाढ़ से अभी तक करीब 350 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. नेपाल, भारत समेत कई देशों के सैकड़ों नागरिक अभी तक गुम हैं. इसी बीच एक मजदूर बिवेक के बचने की मार्मिक कहानी सामने आई है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/27/how-mango-tree-save-vivek-life-in-nepal-floods-2026-08-27-17-53-22.jpg)
How mango tree save Vivek life in Nepal floods
Nepal floods: नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बाढ़ देश में काफी तबाही मचाई है. अभी तक करीब 350 से ज्यादा लोगों के शव बरामद हो चुके हैं. वहीं नेपाल, भारत समेत कई देशों के सैकड़ों नागरिक अभी तक गुम हैं. सरकार युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. इसी बीच एक मजदूर बिवेक के बचने की मार्मिक कहानी सामने आई है.
नेपाल में आई भीषण बाढ़ की भयावहता की एक और कहानी सामने आई है. 24 वर्षीय मजदूर बिबेक कुमाल बाढ़ के तेज बहाव में बह गए थे. पानी, कीचड़ और चट्टानों के बीच बहते हुए वह एक आम के पेड़ में फंस गए, जिसकी वजह से उनकी जान बच सकी.
द काठमांडू पोस्ट के अनुसार, कुमाल बुधवार को बिदुर इलाके में एक नए बने घर के बाहर करीब 5 फीट गहरा शौचालय का गड्ढा खोद रहे थे. उनके चार साथी गड्ढे के ऊपर खड़े थे. इसी दौरान उन्हें अचानक तेज आवाज सुनाई दी. साथियों ने उन्हें तुरंत बाहर निकलकर भागने को कहा. कुमाल जैसे ही गड्ढे से बाहर निकले, तभी पानी, कीचड़ और चट्टानों का तेज बहाव उनकी तरफ आ गया। उनके साथी भाग चुके थे, लेकिन कुमाल इसकी चपेट में आ गए.
यह भी पढ़ें: Nepal Flood Live Updates: नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़ा, शाम 4.55 बजे तक 332 की मौत
दूर तक बहाया, फिर पेड़ में फंसे
कुमाल ने काठमांडू के राष्ट्रीय ट्रॉमा सेंटर में बताया कि पानी की एक दीवार भूकंप जैसी आवाज के साथ मेरी तरफ आई और मुझे बहाकर ले गई. तेज बहाव उन्हें काफी दूर तक बहाकर ले गया. इसी दौरान वह एक आम के पेड़ में फंस गए. कुमाल ने कहा कि अगर वहां आम का पेड़ नहीं होता तो मैं बहकर मर जाता. बाद में पुलिस ने उन्हें पेड़ से सुरक्षित बाहर निकाला. पानी और एक बड़े पत्थर की चपेट में आने से उनके दाहिने पैर में चोट आई है.
New footage shows the ordeal of a 24-year-old worker during the devastating floods in Nepal. Bibek Kumal was swept away by the rushing water but survived after becoming trapped in a mango tree and was later rescued. pic.twitter.com/jkcPCzquTf
— The Moneta Post (@TheMonetaPost) August 26, 2026
देखते ही देखते गायब हो गया घर
कुमाल ने बताया कि पेड़ से चिपके रहने के दौरान उन्होंने उस घर को अपनी आंखों के सामने गायब होते देखा, जहां वह काम कर रहे थे. बाढ़ के तेज बहाव में मिट्टी और चट्टानों का बड़ा हिस्सा नदी में आ गया था, जिससे आसपास के इलाके में भारी तबाही मची.
अभी तक 350 लोगों की मौत
नेपाल में आई इस बाढ़ में कम से कम 350 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं. इनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. अधिकारियों के मुताबिक 114 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है और उनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
11 साल की बच्ची भी बाल-बाल बची
कुमाल के साथ अस्पताल में 11 वर्षीय रिहाना लामिछाने का भी इलाज चल रहा है. रिहाना ने बताया कि वह स्कूल में थी, तभी बाढ़ के कारण स्कूल बंद कर दिया गया. घर लौटते समय जब वह नदी पार कर रही थी, तभी अचानक पानी का बहाव तेज हो गया. रिहाना के सीने और पैर में चोट आई है. उसने कहा कि वह सुरक्षित है, इससे उसे खुशी है, लेकिन उसे अपने दोस्तों के बारे में पता नहीं है. उसकी मां रीटा ने बताया कि बेटी के बाढ़ में फंसने की खबर मिलने के बाद वह तुरंत उसे ढूंढने के लिए निकल पड़ीं। बेटी को सुरक्षित देखकर उन्हें बड़ी राहत मिली.
नेपाल में हर साल मानसून के दौरान बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान होता है. पहाड़ी इलाकों में बसे होने के कारण देश भूस्खलन और दूसरी प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से भी बेहद संवेदनशील है.
यह भी पढ़ें: नेपाल में फिर मचेगी तबाही! चीन ने दी नई चेतावनी, अब ये झील बनेगी 'काल'