24 जुलाई का इतिहास :24 जुलाई को एस विजयलक्ष्मी ने रचा था इतिहास, बनी थीं देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर| Navbharat Live
Updated On: Jul 24, 2026 | 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार
24 July History: 24 जुलाई 2000 को एस विजयलक्ष्मी भारत की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनीं। जानिए इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देश-दुनिया में आज के दिन दर्ज प्रमुख घटनाओं का पूरा इतिहास।

(नवभारत डिजाइन फोटो)
विस्तार
First Woman Grandmaster Of India 24 July 2000: शह और मात के खेल शतरंज में अपने धैर्य से प्रतिद्वंद्वी को गलती करने पर मजबूर करने वाली एस विजयलक्ष्मी ने 2000 में 24 जुलाई के दिन देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर होने का गौरव हासिल किया था। पच्चीस मार्च 1979 को जन्मी विजयलक्ष्मी ने बड़ी कम उम्र से ही शतरंज के टूर्नामेंट जीतना शुरू कर दिया था। राष्ट्रीय खिताब के अलावा वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने फन का लोहा मनवाने में कामयाब रहीं और वर्ष 2000 में उन्हें देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल हुआ।
देश-दुनिया के इतिहास में 24 जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1793 : फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया।
1823 : चिली में दास प्रथा समाप्त हुई।
सम्बंधित ख़बरें
1932 : रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना।
1937: दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का जन्म।
1969 : अपोलो 11 अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर वापस लौटा।
1974 : अमेरिका की शीर्ष अदालत ने देश के तत्कालीन राष्ट्रपति निक्सन को वाटरगेट मामले से जुड़े़ सभी टेप जांच एजेंसियों के हवाले करने का आदेश दिया।
1987 : मशहूर उपन्यासकार जेफ़री आर्चर ने डेली स्टार अखबार के खिलाफ लाखों पाउंड का मानहानि का मुक़दमा जीता।
1999 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण।
2000 : एस विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनी।
2005 : कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच आम सहमति बनी।
यह भी पढ़ें पाकिस्तान में पुलिस पर फिर आतंकी हमला, ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या
2014: एयर अल्जीरी की उड़ान संख्या 5017 के रवाना होने के 50 मिनट बाद इसका हवाई नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूटा। माली में विमान का मलबा मिला। सभी 116 यात्रियों की मौत।
2024: नेपाल के काठमांडू हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटनाग्रस्त; 18 लोगों की मौत।
2025: भारत और ब्रिटेन ने ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
