डेब्यू हो तो ऐसा! 24 साल के जॉर्डन हरमन ने अपने पहले ही ODI में काटा गदर, कर ली मैथ्यू ब्रीत्जके के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी!

Jordan Hermann: साउथ अफ्रीका के 24 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने डेब्यू वनडे मैच में 150 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया है. इस खिलाड़ी ने अपनी ही टीम के मैथ्यू ब्रीत्ज़के के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

Jordan Hermann: साउथ अफ्रीका के 24 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने डेब्यू वनडे मैच में 150 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया है. इस खिलाड़ी ने अपनी ही टीम के मैथ्यू ब्रीत्ज़के के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

author-image

New Update

Jordan Hermann

Jordan Hermann

Jordan Hermann: क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच में शतक लगाना हर बल्लेबाज का सपना होता है, लेकिन कुछ ही युवा खिलाड़ी यह कारनामा कर पाते हैं. पर जब कोई युवा खिलाड़ी अपने पहले ही मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दे, तो वह सुर्खियां बटोरता है. कुछ ऐसा ही कीर्तिमान दक्षिण अफ्रीका के 24 साल के युवा बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने किया है. विंडहोक में नामीबिया के खिलाफ खेले गए अपने डेब्यू वनडे मैच में जॉर्डन हरमन ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. उन्होंने अपने डेब्यू वनडे मैच में 150 रनों की पारी खेलकर अपने ही टीम के मैथ्यू ब्रीत्जके के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

जॉर्डन हरमन ने की मैथ्यू ब्रीत्जके की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

नामीबिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में जॉर्डन हरमन ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने 126 गेंदों पर 150 रनों की विशाल पारी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 17 चौका और 3 छक्का निकला. उन्होंने सिर्फ 93 गेंदों में अपना पहला इंटरनेशनल शतक पूरा किया. इसी के साथ जॉर्डन हरमन ने अपने देश के खिलाड़ी मैथ्यू ब्रीत्जके के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जिन्होंने साल 2025 में 47 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर सनसनी मचाई थी. अब वनडे क्रिकेट इतिहास में डेब्यू पर सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड संयुक्त रूप से इन दोनों दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के नाम दर्ज हो गया है. 

A Debut For The Books! 📝

Jordan Hermann’s day just keeps getting better as the debutant brings up an extraordinary 150! 🤯

A sensational innings of exquisite stroke play as Hermann makes his mark on the international stage. 🇿🇦🙌#Unbreakablepic.twitter.com/QdNfetlj9F

— Proteas Men (@ProteasMenCSA) September 9, 2026

मैथ्यू ब्रीत्जके का वो ऐतिहासिक पल

जॉर्डन हरमन से पहले यह बड़ा कीर्तिमान बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के ही मैथ्यू ब्रीत्जके के नाम था. फरवरी 2025 में पाकिस्तान में खेली गई ट्राई-सीरीज के दौरान ब्रीत्जके ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था. इस डेब्यू मैच में ही ब्रीत्जके ने 150 रनों की पारी खेली थी. तब उन्होंने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज डेसमंड हेन्स का 47 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया था, जिन्होंने 1978 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वनडे डेब्यू पर 148 रन बनाए थे.

Jordan Hermann equals Matthew Breetzke - the highest score on ODI debut 🤝 pic.twitter.com/UcdI2THujW

— Cricinfo (@cricinfo) September 9, 2026

वनडे इतिहास में सर्वश्रेष्ठ डेब्यू स्कोर

जॉर्डन हरमन (दक्षिण अफ्रीका): 150 रन बनाम नामीबिया (2026)

मैथ्यू ब्रीत्जके (दक्षिण अफ्रीका): 150 रन बनाम न्यूजीलैंड (2025)

डेसमंड हेन्स (वेस्टइंडीज): 148 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (1978)

रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान): 127 रन बनाम आयरलैंड (2021)

जॉर्डन हरमन और टोनी डी जोरजी के बीच हुई 190 रनों की साझेदारी

विंडहोक में खेले गए इस मुकाबले में नामीबिया ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. साउथ अफ्रीका की ओर से जॉर्डन हरमन के शानदार 150 रनों और टोनी डी जोरजी की 72 रनों की पारियों की बदौलत साउथ अफ्रीका की टीम 6 विकेट पर 348 रन बनाने में कामयाब रही. दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 190 रनों की विशाल साझेदारी की, जिसने टीम के स्कोर को मजबूत आधार दिया. इसके अलावा, मध्यक्रम में कॉर्बिन बॉश ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 39 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने 28 गेंदों में 33 रन बनाए. साथ ही, जेसन स्मिथ ने 15 रन, कॉनर एस्टरहुइजन ने 10 रन और सलामी बल्लेबाज रुबिन हरमन ने 8 रनों का योगदान दिया. हालांकि नामीबिया की पारी के 22 ओवर में बारिश के कारण मैच अभी रुका हुआ है. 76 रन पर नामीबिया ने 3 विकेट गंवा दिया है.

यह भी पढ़ें: PCB के हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद भी नहीं सुधरा पाकिस्तान, तीसरे टेस्ट में शर्मनाक प्रदर्शन जारी, 200 रनों तक पहुंचना बना सपना

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें