हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सीपी उपाध्याय: संतोष कुमार मिश्रा महासचिव पद पर जीते, अध्यक्ष को 2446 वोट मिले - Prayagraj (Allahabad) News

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव पद के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर डॉ. सीपी उपाध्याय और महासचिव पद पर संतोष कुमार मिश्रा ने जीत दर्ज की है। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

.

मुख्य चुनाव अधिकारी एसएफए नकवी तथा चुनाव अधिकारियों वशिष्ठ तिवारी, जेबी सिंह, राजकुमार शुक्ल, लक्ष्मीकांत मिश्र और अनुभव शुक्ल की निगरानी में मतगणना कराई गई। कुल 10,039 मतों की गिनती पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किए गए।

अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में डॉ. सीपी उपाध्याय को 2,446 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पी.सी. श्रीवास्तव को 74 वोटों से पराजित किया। पी.सी. श्रीवास्तव को 2,372 वोट प्राप्त हुए। वहीं पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ओझा 2,019 वोट के साथ तीसरे और अशोक कुमार सिंह 1,824 वोट के साथ चौथे स्थान पर रहे।

महासचिव पद पर संतोष कुमार मिश्रा को 3,270 वोट मिले और वे निर्वाचित घोषित किए गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राय साहब यादव को 2,987 वोट प्राप्त हुए। शशि प्रकाश सिंह 928 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

गौरतलब है कि 30 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 17 सितंबर को मतदान कराया गया था। रविवार से मतों की छंटनी और गिनती का कार्य शुरू हुआ। अध्यक्ष और महासचिव पद के परिणाम घोषित होने के बाद अब कार्यकारिणी के अन्य पदों के लिए मतगणना जारी है।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की मतगणना शुक्रवार को भी जारी है।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की मतगणना शुक्रवार को भी जारी है।

लोगों ने सीपी उपाध्याय को माला पहना कर स्वागत किया।

लोगों ने सीपी उपाध्याय को माला पहना कर स्वागत किया।

शुक्रवार तक चलते रहे उतार चढ़ाव हाईकोर्ट के लाइब्रेरी हॉल में सुबह 10 बजे से शाम 4:45 बजे तक अध्यक्ष और महासचिव पद के कुल 6425 मतपत्रों की गिनती पूरी हुई। अध्यक्ष पद पर पीसी श्रीवास्तव और सीपी उपाध्याय के बीच मुकाबला बेहद करीबी है। वहीं, महासचिव पद पर संतोष कुमार मिश्रा, राय साहब यादव से आगे चल रहे हैं।

गुरुवार को हुई मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को 1543 वोट मिले हैं। चंद्र प्रकाश उपाध्याय 1536 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच सिर्फ सात वोटों का अंतर है। राधाकांत ओझा 1334 वोट के साथ तीसरे और अशोक कुमार सिंह 1181 वोट के साथ चौथे स्थान पर हैं।

महासचिव पद पर संतोष कुमार मिश्रा को अब तक 2104 वोट मिले हैं। राय साहब यादव 1935 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दोनों के बीच 169 वोटों का अंतर है। शशि प्रकाश सिंह 577 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। मतगणना के आंकड़ों से साफ है कि अध्यक्ष पद पर मुकाबला बहुत करीबी है, जबकि महासचिव पद पर भी मुख्य दावेदारों के बीच वोटों का अंतर बना हुआ है।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव 17 सितंबर को हाईकोर्ट के क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ था। इसके बाद 22 सितंबर से लाइब्रेरी हॉल में वोटों की गिनती शुरू हुई। चुनाव समिति के मुताबिक, शुक्रवार 25 सितंबर को भी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतों की गिनती जारी रहेगी। बचे हुए मतपत्रों की गिनती पूरी होने के बाद ही अंतिम परिणाम साफ होगा।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर सीपी उपाध्याय को जीत हासिल हुई है। उन्हें 2446 वोट हासिल हुए।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर सीपी उपाध्याय को जीत हासिल हुई है। उन्हें 2446 वोट हासिल हुए।

मतगणना खत्म होने के बाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव और वर्तमान चुनाव अधिकारी जेबी सिंह की पत्नी के निधन की खबर से माहौल उदास हो गया। चुनाव समिति और वहां मौजूद वकीलों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मतगणना के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता सैय्यद फरमान अहमद नकवी, वशिष्ठ तिवारी, लक्ष्मी कान्त मिश्र, राजकुमार शुक्ला और अनुभव शुक्ला समेत कई वकील मौजूद रहे।

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27 में 95 राउंड की मतगणना पूरी

अध्यक्ष पद

  • पहले नंबर पर चंद्र प्रकाश उपाध्याय- 2305 वोट
  • दूसरे नंबर पर प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव- 2246 वोट
  • दोनों के बीच- 59 वोट का अंतर
  • तीसरे नंबर पर राधा कांत ओझा- 1909 वोट
  • चौथे नंबर पर अशोक कुमार सिंह-1690 वोट

महासचिव पद

  • पहले नंबर पर संतोष कुमार मिश्रा- 3073 वोट
  • दूसरे नंबर पर राय साहब यादव- 2807 वोट
  • दोनों के बीच- 266 वोट का अंतर
  • तीसरे नंबर पर शशि प्रकाश सिंह- 863 वोट
  • चौथे नंबर पर धर्मेंद्र प्रताप सिंह- 744 वोट

कुल वोट काउंट- 9417