दो फिल्मों के क्लैश ने 25 साल पुरानी यारी में ला दी थी दरार, 1 साल तक एक दूसरे से खफा रहे ये सितारे

Aug 01, 2026 04:52 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Friendship Day 2026: आज हम आपको बॉलीवुड के दो ऐसे दोस्तों के बारे में बता रहे हैं जिनकी दोस्ती में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म क्लैश होने की वजह से दरार आ गई थी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में और कौन से हैं वो सितारे? 

2016 Box Office Clash Shivaay and Aye Dil Hai Mushkil

2016 में हुआ बॉक्स ऑफिस क्लैश, 25 साल पुरानी दोस्ती में आ गई थी दरार

साल 2016 में दो फिल्में एक ही दिन पर रिलीज हुईं। इन फिल्मों के एक दिन पर रिलीज होने की वजह से दो दोस्तों की 25 साल पुरानी दोस्ती में दरार आ गई थी। आज हम आपको उन दो लोगों के बारे में बता रहे हैं जो 25 साल से दोस्त थे, लेकिन 2016 में बॉक्स ऑफिस क्लैश की वजह से दोनों की दोस्ती खत्म हो गई थी। साथ ही हम आपको उन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल भी बता रहे हैं जिसकी वजह से दो दोस्तों की दोस्ती में दरार आई।

काजोल और करण जौहर की दोस्ती में आ गई थी दरार

हम बात कर रहे हैं करण जौहर और काजोल की। 28 अक्टूबर 2016 में करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल रिलीज हुई थी और अजय देवगन की फिल्म शिवाय रिलीज हुई थी। उसी वक्त के दौरान, खुद को फिल्म क्रिटीक बताने वाले कमाल आर खान (KRK) ने दावा किया था कि उन्हें करण जौहर की तरफ से ऐ दिल है मुश्किल की तारीफ करने और शिवाय की बुराई करने के लिए 25 लाख ऑफर हुए हैं।

25 साल पुरानी दोस्ती में आ गई थी दरार

शिवाय की बुराई के लिए ऑफिर किए थे 25 लाख?

केआरके के इस दावे को अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया से शेयर किया और इसके बाद काजोल ने भी अजय के पोस्ट को री-शेयर किया था। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा था- शॉकिंग। करण जौहर को काजोल की ये बात काफी खराब लगी और दोनों की 25 साल पुरानी दोस्ती में दरार आ गई।

एक साल तक करण और काजोल ने नहीं की थी बात

इसके बाद करण जौहर ने अपनी किताब एन अनसूटेबल बॉय में इस किस्से के बारे में बताते हुए कहा था कि काजोल के लिए उनकी जो भी फीलिंग्स थीं, वो सब खत्म हो चुकी हैं। करण ने कहा था कि वो लोग कभी दोस्त नहीं बन सकते हैं दोबारा। हालांकि, लड़ाई के एक साल बाद ही करण जौहर और काजोल की दोस्ती हो गई थी।

जब करण जौहर ने कर दिया था काजोल को नजरअंदाज

कॉफी विद करण के छठे सीजन में काजोल और अजय देवगन गेस्ट बनकर पहुंचे थे। उस दौरान करण ने काजोल से माफी मांगी थी। उन्होंने बताया था कि जब उनकी काजोल से बात नहीं हो रही थी, वो वक्त उनके लिए काफी मुश्किल था। काजोल ने भी माना था कि उन्हें भी उस वक्त अच्छा नहीं लग रहा था। इसी एपिसोड में करण ने बताया था कि वो काजोल से इतना नाराज थे कि मनीष मल्होत्रा के एक शो में काजोल उनके सामने आईं तो वो उन्हें नजरअंदाज करके आगे बढ़ गए थे।

करण जौहर ने किया था काजोल को नजरअंदाज

बर्थ डे पार्टी के मैसेज से वापस हुई दोनों की दोस्ती

इस घटना के 1 साल तक करण जौहर और काजोल की कोई बात नहीं हुई थी। फिर एक दिन काजोल ने करण जौहर को अपने बर्थ डे में बुलाने के लिए मैसेज किया। उन्होंने मैसेज में लिखा था- मेरा बर्थ डे है, अगर चाहो तो आ जाना। करण जौहर उस बर्थ डे पार्टी में पहुंचे और उसके बाद करण जौहर और काजोल के रिश्ते सुधर गए।

कैसा था दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल?

अगर दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस के बारे में बात करें तो ऐ दिल है मुश्किल बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। वहीं, शिवाय बॉक्स ऑफिस पर एवरेज से भी नीचे थी।

ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय का कैसा था बॉक्स ऑफिस हाल

boxofficeindia.com के मुताबिक, ऐ दिल है मुश्किल का बजट 98 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत 147.66 करोड़ की कमाई की थी। शिवाय की बात करें तो फिल्म का बजट 103 करोड़ था। फिल्म ने भारत में 111.73 करोड़ की कमाई की थी।