बिहार के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट: पटना में 4 दिन तक छाए रहेंगे बादल, दक्षिण बिहार में कमजोर पड़ा मानसून; अबतक 41% कम बारिश - Patna News

बिहार के 25 जिलों में आज यानी रविवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन जिलों में करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है। कुछ जगह आकाशीय बिजली भी गिर सकत

.

22 अगस्त तक बिहार में बारिश सामान्य से काफी कम रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक 411.2 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 701.5 मिमी होनी चाहिए थी। इस तरह राज्य में बारिश सामान्य से 41 फीसदी कम है।

दक्षिण बिहार में सामान्य रहेगा मौसम

दूसरी ओर दक्षिण बिहार के जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। पटना, गयाजी, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई और बांका समेत कई जिलों में कहीं-कहीं बादल और हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है।

पटना में अगले 4 दिन छाए रहेंगे बादल

पटना में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना रहेगा, बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पटना में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

24 अगस्त को भी पटना में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 25 अगस्त को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है।

वहीं, 26 अगस्त को तापमान में और गिरावट आ सकती है। इस दिन पटना का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।

कैमूर सबसे ज्यादा रहा गर्म

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बिहार में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस भभुआ (कैमूर) में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण) में रिकॉर्ड किया गया।

समस्तीपुर के कल्याणपुर में सबसे अधिक बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में समस्तीपुर के कल्याणपुर में सबसे अधिक 52.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पश्चिम चंपारण के चनपटिया में 20.4 मिमी, गोपालगंज के मांझा में 16.8 मिमी, बांका के बौंसी में 16.6 मिमी और पूर्णिया के कृत्यानंद नगर में 14 मिमी बारिश हुई।

भागलपुर के गोराडीह में 9.2 मिमी, गोपालगंज के कुचायकोट में 8.2 मिमी, वैशाली के भगवानपुर में 8.2 मिमी, शेखपुरा के घाट कुसुम्भा में 7.6 मिमी और भागलपुर के पीरपैंती में 6.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

सीतामढ़ी, अररिया-सहरसा में सबसे कम बारिश

पश्चिम चंपारण में सामान्य से 87, गोपालगंज में 76, सीवान में 97 और मुजफ्फरपुर में 97 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, अररिया, सहरसा और कई अन्य जिलों में 100 फीसदी तक बारिश की कमी है।

बिहार में बढ़ा गंगा का जलस्तर

दूसरी तरफ उत्तराखंड में हो रही बारिश से बिहार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। पटना में भी गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। महावीर घाट पर उफनती गंगा‎ का पानी सड़कों पर आ गया।

पिछले 24 घंटे के डाटा के मुताबिक, गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर है। दीघा में खतरे का निशान 50.45 मीटर और गांधी घाट पर खतरे का निशान 48.60 मीटर है।

मुंगेर में गंगा का पानी चंडिका स्थान के गर्भ गृह तक पहुंच गया है। शक्तिपीठ जलमग्न है। इधर, बक्सर में गंगा वॉर्निंग लेवल के करीब है। घाट-विवाह मंडप डूब गए हैं।

खगड़िया में गंगा के बढ़ते जलस्तर से परबत्ता प्रखंड के तेमथा करारी पंचायत में बाढ़ का पानी घुस गया है। कमर भर पानी के बीच सिर पर बैग रखकर बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल जाने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने आज शनिवार को 28 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

देखें कल की मौसम से जुड़ी कुछ तस्वीरें…

खगड़िया में गंगा उफान पर है। कमर तक पानी में स्कूल जा रहे बच्चे।

खगड़िया में गंगा उफान पर है। कमर तक पानी में स्कूल जा रहे बच्चे।

पटना में गंगा खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

पटना में गंगा खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

मुंगेर में गंगा का पानी शक्तिपीठ चंडिका स्थान के गर्भगृह तक पहुंच गया है।

मुंगेर में गंगा का पानी शक्तिपीठ चंडिका स्थान के गर्भगृह तक पहुंच गया है।