25 अगस्त से भारत में बंद हो जाएगा Instagram? इस दावे पर सरकार ने क्या कहा?

Image

instagram ban in india news

हाल ही में NEET पेपर लीक को लेकर सोशल मीडिया पर Gen Z के आंदोलन ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दी है। लोगों का कहना है कि जेन जी के आगे सरकार झुक गई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। कहा जा रहा है कि यह सोशल मीडिया पर होने वाली सबसे बड़ी क्रांति है, लेकिन इसी बीच एक खबर वायरल हो रही है कि Instagram पर भारत सरकार बैन लगाने जा रही है। 25 अगस्त 2026 से भारत में इंस्टाग्राम बैन हो जाएगा।

वायरल पोस्ट में क्या किया गया दावा?

वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि 25 अगस्त 2026 की रात से Instagram भारत में बंद हो जाएगा। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि यूजर्स अपनी जरूरी फोटो और वीडियो पहले ही डाउनलोड कर लें। इसके अलावा लोगों से इस संदेश को अधिक से अधिक शेयर करने की भी अपील की जा रही है, ताकि अफवाह तेजी से फैल सके। इस पोस्ट में प्रधानमंत्री की तस्वीर और "Instagram Ban" जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की गई है।

PIB Fact Check ने वायरल दावे को बताया झूठा

PIB Fact Check द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा भारत में Instagram को बैन करने का कोई फैसला नहीं लिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में किया गया दावा पूरी तरह भ्रामक और निराधार है। लोगों से अपील की गई है कि वे ऐसी अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और उन्हें आगे साझा करने से बचें।

सरकार की ओर से नहीं हुई कोई आधिकारिक घोषणा

PIB ने स्पष्ट किया है कि Instagram पर किसी तरह के प्रतिबंध को लेकर केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक अधिसूचना या घोषणा जारी नहीं की गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही इस तरह की पोस्ट पूरी तरह भ्रामक हैं और इनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।

अफवाहों से रहें सतर्क

पीआईबी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर अक्सर सनसनीखेज दावों के जरिए लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की जाती है। किसी भी बड़े सरकारी फैसले से जुड़ी जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि सरकारी वेबसाइटों या PIB Fact Check जैसे आधिकारिक स्रोतों से जरूर करनी चाहिए।

लोगों से की गई यह अपील

PIB Fact Check ने नागरिकों से अपील की है कि Instagram बैन होने जैसी फर्जी खबरों पर विश्वास न करें और बिना सत्यापन के किसी भी पोस्ट या संदेश को आगे शेयर करने से बचें। इससे गलत सूचनाओं के प्रसार को रोका जा सकता है और लोगों में अनावश्यक भ्रम फैलने से बचाव होगा।

Pradeep Pandey

प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Tech-Gadgets

End of Article