कांग्रेस में आवेदन का समय खत्म, अब आवेदनों की जांच: 26 अगस्त तक आ सकती है प्रत्याशियों की लिस्ट, जल्द बन जाएंगे पैनल - Kota News
कोटा38 मिनट पहले
कॉपी लिंक
नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों के लिए आवेदन की लास्ट डेट खत्म हो चुकी है। पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 21 अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर 23 अगस्त किया गया था।
कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने बताया कि अब तक 550 से ज्यादा दावेदारों ने आवेदन किया है। इन आवेदनों को अब वार्ड वाइज शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ उम्मीदवारों ने जयपुर में आवेदन जमा किया था। ऐसे में सभी आवेदनों की जांच की जा रही है।
जिताऊ उम्मीदवारों को ही मिलेगा टिकिट
राखी गौतम ने बताया कि उम्मीदवारों के नाम वार्ड-वाइज पैनल बनाकर भेजेंगे। उन्होंने बताया कि केवल उन्हीं उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा जो मैदान में जिताऊ होंगे। जिनका ग्राउंड लेवल (जमीनी स्तर) पर मजबूत जनाधार और पकड़ होगी, उन्हें ही प्राथमिकता मिलेगी।
अब तक 550 से ज्यादा दावेदारों ने आवेदन जमा किए हैं। अब इन आवेदनों को वार्ड वाइज सेट किया जा रहा है।
राखी गौतम ने कहा कि ऐसा प्रत्याशी चुना जाएगा जो अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं और आवाज को प्रमुखता से उठा सके। प्रत्याशियों के चयन (पैनल) प्रक्रिया के समय पर बात करते हुए राखी गौतम ने बताया कि 27 तारीख से नामांकन और आगे की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
ऐसे में पार्टी का प्रयास है कि 26 तारीख की देर रात तक उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप से जारी कर दी जाए ताकि प्रत्याशियों को अपनी आगे की कागजी कार्रवाई और चुनाव प्रचार शुरू करने में कोई देरी न हो।
कांग्रेस इस बार केवल उन्हीं उम्मीदवारों को देगी जो मैदान में जिताऊ होंगे।
.
खबरें और भी हैं...
40.33 ग्राम हेरोइन के साथ 2 बदमाश पकड़े: पिकअप भी की जब्त, 10 डीपीएन क्षेत्र में गश्त के दौरान कार्रवाई
0:23
कॉपी लिंक
शेयर
इटावा के शिवालयों में सावन के आखिरी सोमवार उमड़ी भीड़: जलेश्वर महादेव मंदिर में हुआ विशेष अभिषेक, कुंड स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालु
0:37
कॉपी लिंक
शेयर
मांगी के सरकारी स्कूल में टीचर्स की कमी का मामला: स्टूडेंट्स ने गेट पर जड़ा ताला, स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर दिया धरना
कॉपी लिंक
शेयर
बदमाशों ने स्कूल के सामने खड़ी इनोवा में लगाई आग: पत्थर से टैंक तोड़ा, फिर पेट्रोल छिड़ककर दिया वारदात को अंजाम; नकाब पहनकर आए थे