27 July, 2026 Gold/Silver Rate: चांदी के भाव में 2200 रुपये से ज्यादा की तेजी, 1.44 लाख के पार निकला सोना - India TV Hindi
सोने और चांदी ने पिछले हफ्ते की तेजी को बरकरार रखते हुए सोमवार को भी पॉजिटिव शुरुआत की। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में सोने और चांदी की कीमतें तेजी के साथ कारोबार कर रही हैं। MCX पर आज चांदी 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रही है। जबकि, सोना भी 0.50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त लेकर ट्रेड कर रहा है। बताते चलें कि सोने और चांदी की कीमतों ने पिछले हफ्ते तेजी के साथ कारोबार बंद किया था।
सोमवार को 1,44,111 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा सोने का भाव
सोमवार को सुबह लगभग 10.02 बजे, 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 914 रुपये (0.64 प्रतिशत) की तेजी के साथ 1,44,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 469 रुपये की बढ़त लेकर 1,43,575 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 1,43,106 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,44,111 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,43,575 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।
चांदी की कीमतों में 2000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी
सोने के अलावा, आज चांदी के भाव में भी तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोमवार को 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 2271 रुपये (1.02 प्रतिशत) की बढ़त लेकर 2,24,409 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 1362 रुपये की तेजी के साथ 2,23,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 2,22,138 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 2,24,632 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,23,500 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।
शुक्रवार को सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ सोने-चांदी का भाव
पिछले हफ्ते शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। जबकि, चांदी की कीमतें 5,000 रुपये टूटकर 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बताते चलें कि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार के साथ-साथ MCX भी बंद रहता है।
ये भी पढ़ें
27 July, 2026 Stock Market Updates: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 549 और निफ्टी 161 अंक उछला