27 अगस्त को लॉन्च होगा, 'लोहे' जैसी मिलिट्री ग्रेड मजबूत वाला Lava का दमदार फोन; कीमत भी होगी 10,000 रुपए से कम
Aug 20, 2026 04:45 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Lava Bold N4 Lite भारत में 27 अगस्त को एंट्री लेने वाला है। फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिलेगा, यानी कंपनी ने इसकी मजबूती पर खास फोकस किया है। जानें फोन की संभावित कीमत और फीचर्स।

Lava Bold N4 Lite की लॉन्च डेट हुई कंफर्म
भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava एक बार फिर बजट सेगमेंट में नया फोन उतारने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने अगले Bold N Series स्मार्टफोन Lava Bold N4 Lite की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। फोन को 27 अगस्त 2026 को देश में लॉन्च किया जाएगा। Lava Bold N4 Lite को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया जाएगा, जो इस फोन की खासियतों में शामिल होगा। लॉन्च से पहले फोन की एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी Amazon India पर लाइव हो चुकी है। हालांकि कंपनी ने अभी स्मार्टफोन की पूरी स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन फोन के कीमत और फीचर्स लीक हो गए हैं।
Lava Bold N4 Lite के फीचर्स (लीक)
Lava Bold N4 Lite की सबसे खास बात इसका MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन होगा। यह अमेरिकी सेना से जुड़े टेस्टिंग स्टैंडर्ड्स पर आधारित एक ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड है, जिसमें डिवाइस को अलग-अलग तरह की परिस्थितियों में मजबूती के लिए टेस्ट किया जाता है। यानी Lava इस फोन को सिर्फ डिजाइन या फीचर्स के दम पर नहीं, बल्कि मजबूत बिल्ड के साथ बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है। हालांकि MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन का मतलब यह नहीं है कि फोन हर तरह के नुकसान से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। फोन को किन-किन टेस्ट से गुजारा गया है, इसकी पूरी जानकारी लॉन्च के समय सामने आ सकती है। फोन की लॉन्च डेट और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन की जानकारी तो कंपनी ने कंफर्म कर दी है, लेकिन डिस्प्ले, प्रोसेसर, RAM, स्टोरेज, कैमरा और बैटरी जैसे अहम फीचर्स अभी सामने नहीं आए हैं।
Amazon India पर लाइव हुई माइक्रोसाइट
Lava Bold N4 Lite की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट Amazon India पर लाइव हो चुकी है। इससे संकेत मिलता है कि फोन की सेल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी की जाएगी। माइक्रोसाइट लाइव होने के बाद उम्मीद है कि लॉन्च के करीब कंपनी फोन के कुछ और फीचर्स और स्पेसिफिकेशन को धीरे-धीरे सामने लाएगी। फिलहाल कीमत और सेल की तारीख की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
Lava Bold N4 Lite फोन की कीमत कितनी होगी?
Lava ने अभी Bold N4 Lite की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन टिपस्टर्स के मुताबिक इस फोन की कीमत 10,000 रुपए से कम होगी कीमत। बता दें कि Lava Bold N2 Pro की शुरुआती कीमत 7,999 रुपए रखी गई थी। इसमें 6.67 इंच HD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 128GB स्टोरेज और 50MP रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए थे।
