पटना- सौम्यागढ़ थानेदार सौरभ कुमार गिरफ्तार: 27000 रुपए घूस लेते निगरानी ने पकड़ा, जेसीबी चलाने के एवज में हर हफ्ते 18 हजार मांगे थे - Patna News
पटना- सौम्यागढ़ थानेदार सौरभ कुमार गिरफ्तार:27000 रुपए घूस लेते निगरानी ने पकड़ा, जेसीबी चलाने के एवज में हर हफ्ते 18 हजार मांगे थे
पटना5 घंटे पहले
कॉपी लिंक
बीच में ब्लैक शर्ट में मयगढ़ थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ कुमार।
पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सौम्यागढ़ थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ कुमार को 27,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस के अनुसार, शिकायत मिली थी कि क्षेत्र में JCB चलाने के एवज में हर सप्ताह ₹18000 की डिमांड करके रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत के सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद विशेष टीम ने 20 जुलाई को जाल बिछाकर आरोपी थानेदार को थाना परिसर से ही रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अधिकारी से होगी पूछताछ
गिरफ्तार अधिकारी से पूछताछ के बाद उन्हें विशेष निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।
विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार, वर्ष 2026 में यह भ्रष्टाचार का 85वां मामला और 79वीं ट्रैप कार्रवाई है। अब तक 79 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है। कुल 29,14,800 रुपये रिश्वत की राशि बरामद की गई है।
सौरभ कुमार सौम्यागढ़ से पहले पटना के गांधी मैदान में पोस्टेड थे। गोपाल खेमका कांड के बाद उन्हें सौम्यागढ़ का थानेदार बनाया गया था।
निगरानी DSP बोले- 17 जुलाई को आई थी शिकायत
निगरानी DSP अरुणोदय पांडेय ने बताया कि 17 जुलाई को परिवादी पीड़ित मनोज कुमार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी, उनका आरोप था कि सौम्यागढ़ के थानेदार सौरव कुमार क्षेत्र में जेसीबी जलाने के एवज में साप्ताहिक रिश्वत की मांग कर रहे हैं। इसके आधार पर आरोप का सत्यापन किया गया। सही पाने के बाद आज उन्हें थाना परिसर से 27 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया है।
.
खबरें और भी हैं...
मसौढ़ी में छात्रों का जंतर-मंतर अनशन को समर्थन: सरकार के खिलाफ निकाला विरोध मार्च, केंद्र से शीघ्र निर्णय की मांग
1:07
कॉपी लिंक
शेयर
IGIMS में खुलेगा नया TOP: रोज 20 हजार मरीज आते, सुरक्षा-दलाली रोकने के लिए फैसला; डीजीपी-प्रशासन ने जारी किए निर्देश
0:59
कॉपी लिंक
शेयर
फतुहा में आइसा-इंनौस का आक्रोश मार्च: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका, नीट पेपर लीक को लेकर जताया विरोध
कॉपी लिंक
शेयर
लखीसराय में रेलवे ट्रैक, खगड़िया-किशनगंज, जमुई में सड़कें डूबीं: गया में अस्पताल जलमग्न, बगहा में किसान को खींच ले गया मगरमच्छ; बिजली से 11 मौतें