केपीआईटी टेक्नोलॉजीज का पहली तिमाही में मुनाफा तिमाही आधार पर 28 प्रतिशत घटकर 117 करोड़ रुपए हुआ, राजस्व में भी 2 प्रतिशत की गिरावट

केपीआईटी टेक्नोलॉजीज का पहली तिमाही में मुनाफा तिमाही आधार पर 28 प्रतिशत घटकर 117 करोड़ रुपए हुआ, राजस्व में भी 2 प्रतिशत की गिरावट

केपीआईटी टेक्नोलॉजीज का पहली तिमाही में मुनाफा तिमाही आधार पर 28 प्रतिशत घटकर 117 करोड़ रुपए हुआ, राजस्व में भी 2 प्रतिशत की गिरावट

author-image

IANS

29 Jul 2026

15:30 IST

New Update

KPIT Technologies Q1 net profit falls 28 pc sequentially to Rs 117 crore; revenue slips 2 pc

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। आईटी कंपनी केपीआईटी टेक्नोलॉजीज ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कमजोर वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का समेकित (कंसोलिडेटेड) शुद्ध लाभ, राजस्व और परिचालन मार्जिन तिमाही आधार पर घटे हैं। कंपनी ने इसके लिए अपने कुछ बड़े ग्राहकों पर बने व्यावसायिक दबाव को प्रमुख कारण बताया है।

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, जून 2026 में समाप्त तिमाही में कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ 28.1 प्रतिशत घटकर 117 करोड़ रुपए रह गया, जो इससे पिछली जनवरी-मार्च तिमाही में 163 करोड़ रुपए था।

कंपनी का परिचालन से राजस्व भी तिमाही आधार पर 2.1 प्रतिशत घटकर 1,675 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह 1,711 करोड़ रुपए था।

परिचालन प्रदर्शन में भी नरमी देखने को मिली। कंपनी का ईबीआईटीडीए (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और अमोर्टाइजेशन से पहले की आय) घटकर 272 करोड़ रुपए रह गया, जो पिछली तिमाही में 322 करोड़ रुपए था। इसके चलते कंपनी का ईबीआईटीडीए मार्जिन भी 18.8 प्रतिशत से घटकर 16.2 प्रतिशत पर आ गया।

भौगोलिक आधार पर कंपनी के प्रदर्शन में मिश्रित रुझान देखने को मिला। अमेरिका से मिलने वाला राजस्व तिमाही आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 514 करोड़ रुपए हो गया, जबकि ब्रिटेन और यूरोप से राजस्व लगभग स्थिर रहा और 884 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। वहीं, दुनिया के अन्य क्षेत्रों से कंपनी का राजस्व 10 प्रतिशत घटकर 789 करोड़ रुपए रह गया।

कंपनी के सह-संस्थापक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) किशोर पाटिल ने कहा कि पहली तिमाही का प्रदर्शन कंपनी की पिछली तिमाही के अंत में दिए गए अनुमान से थोड़ा बेहतर रहा है।

उन्होंने कहा कि कंपनी के कुछ बड़े ग्राहक अभी भी कारोबारी दबाव का सामना कर रहे हैं, लेकिन विभिन्न ग्राहकों, भौगोलिक क्षेत्रों, मोबिलिटी सेगमेंट और सेवाओं में कारोबार का विस्तार करने की रणनीति अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगी है और इससे कंपनी की मजबूती बढ़ रही है।

किशोर पाटिल ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित उत्पाद और समाधान अब कंपनी के पूरे पोर्टफोलियो का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। एआई-आधारित मोबिलिटी, व्हीकल इंजीनियरिंग, डिजिटल कॉकपिट, स्वायत्त (ऑटोनॉमस) तकनीक और आफ्टर-सेल्स समाधान जैसे क्षेत्रों में कंपनी को उत्साहजनक प्रगति देखने को मिल रही है।

–आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें