भुटकुन शुक्ला हत्याकांड में मुखिया के बेटे को उम्रकैद: पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के भाई थे मृतक, कोर्ट ने 29 साल बाद सुनाया फैसला - Muzaffarpur News
भुटकुन शुक्ला हत्याकांड में मुखिया के बेटे को उम्रकैद:पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के भाई थे मृतक, कोर्ट ने 29 साल बाद सुनाया फैसला
मुजफ्फरपुर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

वैशाली के चर्चित भुटकुन शुक्ला हत्याकांड में 29 साल बाद कोर्ट ने गुरुवार को अंतिम फैसला दिया है। दीपक सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। दीपक मृतक भुटकुन का काफी करीबी और बॉडीगार्ड भी हुआ करता था, जो मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दीपक की मां मुखिया है।
मुजफ्फरपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीशन (दशम) सर्वेश कुमार मिश्रा ने सजा सुनाई है। मृतक भुटकुन लालगंज के पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला का भाई है। जिसकी हत्या 16 जुलाई 1997 को वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के खंजाहाचक गांव में हुई थी। जहां भुटकुन का पैतृक आवास था। घर में ही उसका मर्डर हुआ था।

भुटकुन शुक्ला का फाइल फोटो।
दोषी दीपक ने बैंक मैनेजर की भी हत्या की थी
दीपक सिंह का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। 14 साल पुराने एक दूसरे हत्याकांड में भी वो आरोपी था। मुजफ्फरपुर के पारू (सरमस्तपुर) स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के तत्कालीन प्रबंधक लाल बहादुर सिंह की हत्या की थी।
लाश को कैश केबिन में गमछे के फंदे से लटका दिया था। इस मामले में दीपक सिंह पर 50,000 हजार का इनाम घोषित था। कोर्ट से कुर्की जब्ती का आदेश भी जारी किया गया था। बिहार STF की टीम ने उसे उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार कर मुजफ्फरपुर की पारू थाना पुलिस को सौंपा था।
पुलिस के अनुसार, दीपक सिंह भुटकुन शुक्ला गिरोह का शार्प शूटर रह चुका है। उसका गिरोह मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी सहित कई जिलों में सक्रिय था।

दोषी दीपक, जिसे उम्रकैद की सजा मिली है।
पूर्व विधायक अभी जेल में हैं
मृतक भुटकुन शुक्का के भाई और लालगंज पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला वर्तमान में जेल की सजा काट रहे हैं। 3 अक्टूबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के उस आदेश को पलट दिया था, जिसमें मुन्ना शुक्ला को 1998 के पूर्व मंत्री बृजबिहारी प्रसाद हत्याकांड में बरी कर दिया गया था।
सुप्रीम कोर्ट की ओर से उम्रकैद की सजा बहाल करने और 15 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण के निर्देश के बाद मुन्ना शुक्ला ने कोर्ट में सरेंडर किया था।
.
खबरें और भी हैं...
LIVE
पटना-बेतिया समेत 10 जिलों में तेज बारिश: 2 अगस्त तक कई जिलों में हैवी रेन की चेतावनी; राज्य में अबतक 41% कम हुई बारिश
0:45- कॉपी लिंक
शेयर
3 साल के बच्चे की हत्या,बोरे में मिली लाश: मां के साथ सोते समय उठाया, 4 घंटे में बॉडी मिली, भागलपुर में 17 दिनों में दूसरी वारदात
1:15- कॉपी लिंक
शेयर
LIVE
बांकीपुर उपचुनाव- शाम 5 बजे तक 33.60% वोटिंग: 2025 से 12% कम; जनसुराज-बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े, PK ने किया बीच बचाव; 1.17 लाख कैश जब्त
1:20- कॉपी लिंक
शेयर