'मुझे 290रु.में Subscribe करो', Ex-MLA की 38 साल की बेटी महीने में कैसे कमा रही 19 लाख, बेच रही कैसी फोटोज?
Published: Friday, August 7, 2026, 6:05 [IST]
Neha Sharma: नेहा शर्मा इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपने डिजिटल कंटेंट्स को लेकर चर्चा में हैं। साउथ के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) के साथ फिल्म चिरुथा से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली नेहा शर्मा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया से जमकर कमाई करने में बिजी चल रही हैं। दरअसल नेहा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल लॉन्च किया है, जिसके बाद वह लोगों के बीच हॉट टॉपिक बन गई हैं। जहां एक तरफ उनके इस फैसले को डिजिटल कमाई की ओर बढ़ता कदम बताया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।
इंस्टाग्राम पर नेहा शर्मा ने का पेड सब्सक्रिप्शन
जानकारी के अनुसार नेहा शर्मा ने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस शुरू की है। इसके जरिए उनके फैंस हर महीने एक तय फीस देकर एक्ट्रेस के एक्सक्लूसिव कंटेंट को देख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सब्सक्रिप्शन की कीमत 290 रुपये प्रति माह रखी गई है। ऐसे में सब्सक्राइबर्स को नेहा शर्मा की ओर से शेयर किया जाने वाला खास फोटो और वीडियो कंटेंट देखने को मिलता है।
6653 लोगों ने लिया सब्सक्रिप्शन, हर महीने 19 लाख की होती है कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अब तक 6653 यूजर्स ने नेहा शर्मा की इस पेड सर्विस को सब्सक्राइब किया है। अगर इन आंकड़ों को सही माना जाए तो एक्ट्रेस इस मॉडल के जरिए हर महीने करीब 19 लाख रुपये की कमाई कर रही हैं। हालांकि इस कमाई से जुड़े आंकड़ों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर उनकी पेड सर्विस को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है।
पेड कंटेंट को लेकर जमकर ट्रोल हो रहीं नेहा शर्मा
नेहा शर्मा के इस डिजिटल कदम पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग उनके फैसले का सपोर्ट कर रहे हैं तो कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोगों का आरोप है कि एक्ट्रेस ने सिर्फ पैसे कमाने के लिए पेड कंटेंट का रास्ता चुना है। वहीं उनके कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की धारणाएं भी बनाई जा रही हैं। लोगों की मानें तो इन पेड़ कंटेंट में अश्लील तस्वीरें और वीडियोज शामिल होते हैं।
पिता की वजह से राजनीति तक पहुंचा विवाद
-नेहा शर्मा का ये पेड़ कंटेंट वाला मामला अब सिर्फ उनके प्रोफेशनल फैसले तक सीमित नहीं रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके परिवार और राजनीतिक बैकग्राउंड को भी इसमें घसीट लिया है। आपको बता दें कि नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा (Ajit Sharma) बिहार के भागलपुर से विधायक रह चुके हैं। उनके राजनीतिक बैकग्राउंड को लेकर भी एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
-हालांकि कई लोग इस तरह की आलोचना को सही नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि किसी कलाकार का सोशल मीडिया से कमाई करने का फैसला उसका व्यक्तिगत और प्रोफेशनल फैसला है। ऐसे में उसे परिवार के राजनीतिक करियर से जोड़कर देखना उचित नहीं है।
पेड कंटेंट को लेकर भी फैल रही हैं कई गलतफहमियां
नेहा शर्मा के सब्सक्रिप्शन कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। कुछ यूजर्स बिना कंटेंट देखे ही इसे आपत्तिजनक या अश्लील बताने लगे हैं। वहीं नेहा शर्मा के फैंस का दावा है कि पेड सर्विस में ग्लैमरस फोटोशूट, फैशन से जुड़ा कंटेंट और ब्रांड प्रमोशन जैसी चीजें शामिल हैं। हालांकि कंटेंट को लेकर किए जा रहे इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
नेहा शर्मा के फैसले ने छेड़ी डिजिटल कमाई पर बहस
-नेहा शर्मा का पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल अब सिर्फ सोशल मीडिया ट्रोलिंग तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसने डिजिटल कमाई को लेकर एक नई बहस भी छेड़ दी है। आज के दौर में सोशल मीडिया कलाकारों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कमाई का एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। पेड सब्सक्रिप्शन भी डिजिटल दुनिया में कमाई का एक सामान्य तरीका है।
-ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर कोई सेलिब्रिटी अपने फैंस को एक्सक्लूसिव कंटेंट उपलब्ध कराकर कमाई करना चाहती है तो इसमें गलत क्या है? वहीं इस पूरे मामले ने सवाल भी खड़ा किया है कि क्या महिला कलाकारों को उनके डिजिटल फैसलों के लिए सोशल मीडिया पर ज्यादा निशाना बनाया जाता है।
-फिलहाल नेहा शर्मा का ये डिजिटल एक्सपेरिमेंट चर्चा में बना हुआ है। एक तरफ उनका पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल सोशल मीडिया से कमाई के नए रास्ते की ओर इशारा करता है, तो दूसरी तरफ इससे जुड़ी ट्रोलिंग और अफवाहें डिजिटल स्पेस की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना होगा कि आने वाले समय में नेहा शर्मा इस मॉडल को किस तरह आगे बढ़ाती हैं और उनके फैंस इस पेड सर्विस को कितना पसंद करते हैं।