राकेश रोशन ने 3 साल के लिए लीज पर दिया अपार्टमेंट, टोटल किराया 1.8 करोड़

राकेश रोशन और उनकी पत्नी प्रमिला रोशन ने हाल ही में अपना एक फ्लैट लीज पर दिया है. उन्होंने 3 साल के लिए ये फ्लैट लीज पर दिया है.

Written By : मोनिका गुप्ता |  Updated at : 26 Aug 2026 07:13 PM (IST)

Preferred Sources

Rakesh Roshan and Pramila Roshan lease flat in Mumbai rent 1.89 cr राकेश रोशन ने 3 साल के लिए लीज पर दिया अपार्टमेंट, टोटल किराया 1.8 करोड़

राकेश रोशन का फ्लैट

Source : instagram

ऋतिक रोशन के पिता और फिल्ममेकर राकेश रोशन और मां प्रमिला रोशन अपने अपार्टमेंट को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने अपना अपार्टमेंट तीन साल की लीज पर दिया है. इसके लिए उन्होंने करोड़ों में किराया मिलने वाला है.

राकेश रोशन ने लीज पर दिया अपार्टमेंट

CRE Matrix के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, राकेश रोशन ने मुंबई की जुहू-विले पार्ले डेवलपमेंट (JVPD) स्कीम में अपना अपार्टमेंट किराए पर दिया है. इसके लिए उन्हें कुल किराया 1.89 करोड़ मिलेगा. लीज एग्रीमेंट 24 अगस्त, 2026 को रजिस्टर किया गया था. लाइसेंस 15 अगस्त 2026 से शुरू हुआ.

एग्रीमेंट के हिसाब से शुरू में किराया 5 लाख रुपये प्रति महीना है. किराया हर साल 5 परसेंट बढ़ेगा. लीज पीरियड के दौरान टोटल किराया 1.89 करोड़ होगा. पहले साल का किराया 60 लाख रुपये होगा. दूसरे साल का किराया 63 लाख रुपये होगा और तीसरे साल का किराया 66.15 लाख रुपये होगा. लाइसेंस एग्रीमेंट में 21.75 लाख की सिक्योरिटी डिपॉज़िट भी शामिल है.

ये भी पढ़ें- संदीप रेड्डी वांगा ने 'वाराणसी' को बताया 'स्पिरिट' से बड़ी फिल्म

बता दें कि डॉक्यूमेंट्स में अपार्टमेंट के एरिया का जिक्र नहीं है. राकेश रोशन और प्रमिला रोशन ने इसे लेकर कुछ रिएक्ट नहीं किया है. 

राकेश रोशन की बात करें तो वो पॉपुलर एक्टर, फिल्ममेकर हैं. उनकी फिल्म 'खून भरी मांग', 'कोई मिल गया' और 'कृष' फिल्म सीरीज को फैंस ने खूब प्यार दिया.

इस फिल्म में होगा ऋतिक का कैमियो

राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन भी पॉपुलर एक्टर हैं. उन्हें 'कोई मिल गया' और 'कृष', 'वॉर 2' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. पिछली बार उन्हें फिल्म 'वॉर 2' में देखा गया था. फिल्म में वो मेजर कबीर के रोल में थे. इसके अलावा वो फिल्म 'अल्फा' में कैमियो रोल प्ले करते नजर आए. इस फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे स्टार्स थे. वहीं वो फिल्म 'जेलर 2' में भी दिखेंगे. जेलर 2 में भी वो कैमियो रोल में नजर आएंगे. फिल्म में रजनीकांत लीड रोल प्ले कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस: 'टॉक्सिक' बनी तूफान, 5 बजे तक बनीं 2026 की सातवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

मोनिका गुप्ता, ABP  LIVE में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. मोनिका की सिनेमा की दुनिया में खास रुचि है. फिल्म- टीवी- वेब शोज देखती हैं और उनके बारे में बात करती और लिखती हैं. ऑफबीट फिल्म चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, उसके बारे में स्टोरी करती हैं. इससे पहले वो लाइव हिंदुस्तान और आजतक में काम कर चुकीं हैं. मोनिका ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है.

Read More

Published at : 26 Aug 2026 07:13 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola