'3 ईडियट्स' का ये एक्टर लाठी के सहारे चलने को हुआ मजबूर, फिल्म में निभाया था अहम किरदार, वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल

Prishikshit Sahani Viral Video: मिस्टर कुरैशी नाम का किरदार निभाने वाले परीक्षित साहनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह डंडे के सहारे चलने को मजबूर दिखे. एक्टर को इस तरह लड़खड़ाते हुए चलते देख फैंस इमोशनल हो गए हैं.

Prishikshit Sahani Viral Video: मिस्टर कुरैशी नाम का किरदार निभाने वाले परीक्षित साहनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह डंडे के सहारे चलने को मजबूर दिखे. एक्टर को इस तरह लड़खड़ाते हुए चलते देख फैंस इमोशनल हो गए हैं.

author-image

New Update

Prishikshit Sahani

Prishikshit Sahani  Viral Video: बॉलीवुड फिल्म '3 इडियट्स' को इंडियन सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है. इस फिल्म को पसंद करने वालों की संख्या बहुत बड़ी है. इस मूवी का एक-एक कैरेक्टर इतना बेहतरीन था कि आज भी सबको उनके नाम मुंह जुबानी याद है. इसमें मिस्टर कुरैशी नाम का एक ऐसा ही एक किरदार था, जिसे परीक्षित साहनी (Prishikshit Sahani) ने निभाया था. वह फिल्म में आर. माधवन के पिता बने थे. मूवी में पिता और बेटे की बॉन्डिंग को लोगों ने खूब पसंद किया. कई सालों से फिल्मों में दूर परीक्षित काफी बूढ़े और कमजोर हो गए हैं. उनका हाल ही में एक वीडियो सामने आया. जिसे देखकर फैंस इमोशनल हो गए हैं.

परीक्षित साहनी लाठी के सहारे चलने को हुए मजबूर

पैपराजी पेज विरल भायानी ने सोशल मीडिया पर परीक्षित साहनी का हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया. सालों से लाइमलाइट से दूर परीक्षित लाठी के सहारे ठहलते हुए दिखाई दिए. जिसने फैंस को इमोशनल कर दिया. फैंस उनकी हेल्थ को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि परीक्षित साहनी अपनी बिल्डिंग में अपने केयरटेकर के सहारे हाथ में डंडा लेकर ठहल रहे हैं. झुके कंधे और हाथ में डंडा लेकर वह केयरटेकर की मदद से टहल रहे हैं. दिग्गज एक्टर का ये वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो उठे हैं. इस वीडियो में देखा जा  सकता है कि वह इतने बूढ़े हो गए हैं कि ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं और लखड़ाते हुए अपने कदम आगे बढ़ाते हैं. 

फैंस ने जताई एक्टर की हेल्थ को लेकर चिंता

82 साल के परीक्षित साहनी को इस हालत में देखकर फैंस उनकी हेल्थ को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'हमारे लेजेंड एक्टर धीरे-धीरे बूढ़े हो जा रहे हैं.' वहीं, दूसरे रिएक्ट किया,  'टाइम बहुत जल्दी गुजर जाता है...कितने जल्दी हम बड़े हो गए और हमारे समय के एक्टर बूढ़े हो गए...कभी-कभी तो भरोसा भी नहीं होता.' इसके साथ ही तीसेर ने कहा, 'परीक्षित जी, मैं कम से कम 50 सालों से आपको देख रहा हूं. आपने फ़िल्म इंडस्ट्री को अपना सब कुछ दिया है. आपके लिए बहुत सम्मान और प्यार है. भगवान आप पर कृपा बनाए रखे और अपना ख्याल रखें.'

ये भी पढ़ें: सारा अली खान की फोटो लेने के लिए पैपराजी में हुई धक्का-मुक्की, कहे अपशब्द, एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट : Video

1951 में किया था चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू

परीक्षित साहनी ने अपने करीब 70 साल के फिल्मी करियर में कई यादगार और शानदार फिल्मों में काम किया. उन्होंने साल 1951 में फिल्म 'दीदार' से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसमें उन्होंने दिलीप कुमार के बचपन का रोल निभाया था. हालांकि, उन्होंने मैन लीड एक्टर के तौर पर 1968 में फिल्म अनोखी रात से फिल्म दुनिया में कदम रखा था. अपने दशकों लंबे करियर में उन्होंने अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर और आमिर खान जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया.

राजकुमार हिरानी की कई फिल्मों में किया काम

परीक्षित खासतौर पर मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्मों का एक अहम हिस्सा रहे, जिनमें 'लगे रहो मुन्ना भाई', '3 इडियट्स' और 'पीके' जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने 'सुल्तान' (2016), 'हवाएं' (2021) में माइक पॉल की भूमिका थी. वह आखिरी बार साल 2023 की हिट फिल्म 'डंकी' में नजर आए थे. उनकी यादगार फिल्मों पवित्र पापी (1970) और काला पत्थर (1979) जैसी पुराने फिल्में भी गिनी जाती हैं. परीक्षित कई शानदार सीरियल में भी काम कर चुके हैं. जिसमें उनके किरदारों को आज भी याद किया जाता है.  

ये भी पढ़ें: 'मैं रो रही हूं...', मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गर्लफ्रेंड के साथ हॉट फोटो, फैंस बोले- 'क्या मजबूरी थी...'

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें