क्रेडिट कार्ड से भी सस्ता पड़ेगा यह लोन! मुसीबत के समय काम आएंगे ये 3 शानदार विकल्प, ब्याज भी लगेगा बेहद कम| Navbharat Live
Updated On: Jul 13, 2026 | 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार
Cheapest Loan Options: अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड नहीं हैं, तो आज हम आपको कुछ बेहतरीन विकल्प के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए बिना किसी क्रेडिट कार्ड के भी आप जल्द और सस्ते ब्याज दर पर लोन ले सकते हैं।

कॉन्सेप्ट फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया)
विस्तार
Cheapest Loan Options in India: किसी भी इमरजेंसी में पैसों की जरूरत पड़ने पर क्रेडिट कार्ड एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। मेडिकल इमरजेंसी हो या कोई पर्सनल काम, इस स्थिति में आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं और तय समय सीमा के भीतर ब्याज सहित इसका पेमेंट आसानी से कर सकते हैं। लेकिन, जब आपको पास कोई क्रेडिट नहीं हो, इस स्थिति में आप क्या करेंगे?
अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है, तो अच्छी बात है। अगर आप किसी भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ बेहतरीन विकल्प के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए बिना किसी क्रेडिट कार्ड के भी आप जल्द और सस्ते ब्याज दर पर लोन ले सकते हैं।
कहां मिलेगा सबसे सस्ता लोन?
गोल्ड लोन: किसी भी इमरजेंसी और जरूरत में आप गोल्ड लोन की मदद ले सकते हैं। यह बहुत ही सस्ता और आसानी से मिल जाता है। अगर आपके पास या आपके घर में थोड़ा-बहुत सोना रखा है, तो आप उसके ऊपर गोल्ड लोन ले सकते हैं। गोल्ड लोन का ब्याज दर 8 से 10 प्रतिशत की ब्याज दर से शुरू होता है। जहां कुछ डॉक्यूमेंट जैसे की बैंक अकाउंट डिटेल, आधार कार्ड जमा कराकर लोन ले सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PPF या LIC पर लोन: सरकारी स्कीम हो या इंश्योरेंस पॉलिसी दोनों ही जरूरत के समय लोन के अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। इसमें सरेंडर वैल्यू पर काफी कम ब्याज दर पर आपको लोन मिल सकता है।
FD पर लोन: बैंक आपको आपकी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 90 प्रतिशत तक के लोन देते हैं। इसमें एफडी पर मिलने वाले ब्याज दर से सिर्फ एक या दो प्रतिशत ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ता है। अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी बैंक से संपर्क कर सकते हैं।
लोन लेने के कुछ और ऑप्शन
अगर आपके पास गिरवी रखने के लिए गोल्ड या एफडी जैसे कुछ भी ऑप्शन नहीं है, उस स्थिति में भी आपके पास लोने के कई अन्य विकल्प मौजूद हैं। आजकल कई कंपनियां ‘बाय नाउ-पे लेटर’ (BNPL) जैसे सुविधाएं दे रही हैं। अमेजन, पेटीएम या फ्लिपकार्ट जैसे ऐप जरूरत पड़ने पर कुछ हजार तक की क्रेडिट लिमिट पर ब्याज देते हैं। सही समय पर चुकाने पर इसमें ब्याज भी नहीं देना पड़ता है।
इसके अलावा, KreditBee, Moneytrap और NAVI जैसे भी कुछ ऐप हैं, जो सिर्फ पैन या आधार कार्ड पर कुछ हजार तक लोन दे देते हैं। कुछ ऐप ऐसे भी हैं, जो आपकी सैलरी के आधार पर छोटा-मोटा लोन तुरंत दे देते हैं।
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में सुस्ती के बीच चमका Kalyan Jewellers का स्टॉक, 4 दिन में 47% की तेजी; निवेशकों के खिले चेहरे
डिस्क्लेमर: अक्सर इस तरह की इमरजेंसी में समझ नहीं आता है कि पैसा कहां से लाए। इसी दबाव के चक्कर में कई लोग लोन ऐप से महंगे ब्याज दरों पर लोन लेते हैं। लेकिन जब हर महीने ईएमआई देने या लोन सेटेलमेंट करने की बारी आती है, तब उन्हें पता चलता है कि उन्होंने बड़ी गलती कर दी है। अत: आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह का लोन लेने से पहले सभी नियम और शर्तों को जरूर पढ़ें।
