जेडीए की दोहरी कार्यशैली: 3 किमी लंबी, 24 मीटर चौड़ी सेक्टर रोड 10 साल से अधूरी; 900 मीटर हिस्से में सड़क नहीं बनाने से कब्जे - Jaipur News

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • The 3 km long, 24 meter wide Sector Road Has Been Incomplete For 10 Years; A 900 meter Stretch Has Been Encroached Upon Due To Lack Of Road Construction.

जयपुर38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • सेक्टर रोड के लिए तोड़फोड़, जहां खाली जमीन वहां सड़क नहीं बना रहे
  • ट्रिब्यूनल ने भी विलोपित नहीं करने के आदेश दिए थे

जेडीए शहर में एक तरफ सेक्टर रोड बनाने के लिए दुकान-मकान ध्वस्त कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सेक्टर रोड के लिए खाली पड़ी जमीनों पर धड़ल्ले से अतिक्रमण हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। दस साल पहले जेडीए ने पीआरएन नॉर्थ में जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेस-वे को गोकुलपुरा, करणी विहार, कनकपुरा और रामनाथपुरी को जोड़ने वाली 100 फीट चौड़ी और 3 किमी लंबी सड़क बनाई थी, लेकिन बीच में करीब 900 मीटर लंबी जमीन खाली होने के बाद भी रोड अधूरी छोड़ दी। बाद में इसे विलोपित करने का निर्णय लिया तो स्थानीय कॉलोनी वालों ने विरोध कर दिया।

खाली जमीन के बावजूद जेडीए सड़क नहीं बना रहा, 30 कॉलोनीवासियों को 3 किमी घूमकर आना पड़ रहा

  • जेडीए 2025 मास्टर प्लान में 10 साल पहले जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से रामनाथपुरी, करणी विहार-बी और गोकुलपुरा, राधा कृष्णा विहार, कनकपुरा को कनेक्ट करने के लिए 100 फीट रोड का प्रस्ताव बना।
  • जेडीए ने एक हिस्सा एक्सप्रेस-वे से तिलक विहार तक 800 मीटर लंबा व दूसरा हिस्सा कनकपुरा से करणी उमा विहार तक 1200 मीटर हिस्से में सड़क बना दी।
  • श्री राधा कृष्णा विहार में नियमन के दौरान सेक्टर रोड छोड़कर पट्टे दिए।
  • साल 2018 में जेडीए ने राधा कृष्णा विहार सहित आसपास की कॉलोनियों के 900 मीटर हिस्से को विलोपित करने का फैसला लिया। तब स्थानीय कॉलोनी समितियों ने इसका विरोध किया। मामला कोर्ट में पहुंचा तो 2024 में ट्रिब्यूनल ने विलोपित नहीं करने का फैसला दिया।

लोगों ने मकान, दुकान और गोदाम बना दिए

  • एक्सप्रेस-वे से कनकपुरा तक यह 100 फीट चौड़ी 3 किमी लंबी सड़क तिलक नगर, राधा कृष्णा विहार, शिला विहार-ए, गोकुलपुरा ईस्ट, रामनाथपुरी, करणी विहार-बी, गोकुलपुरा को कनेक्ट करती है। 900 मीटर हिस्सा नहीं बनने से तीन किमी घूमकर जाना पड़ रहा है।
  • रामनाथपुरी, करणी विहार-बी और गोकुलपुरा से लगी इस सेक्टर रोड की खाली जमीनों पर अतिक्रमण कर निर्माण होने लगे हैं। मकान, दुकान, गोदाम बनाए जा रहे हैं।

.