क्या इंग्लैंड के कोच बनने की रेस में हैं 3 भारतीय खिलाड़ी? अफवाहों के बीच सच आया सामने
England Cricket Team: इंग्लैंड क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड ने उनके घर में घुसकर 2-1 से टेस्ट सीरीज हरा दिया. जिसके बाद से ही इंग्लिश एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड कुछ बड़े मुकाबले करती हुई नजर आ रही है. अब उन्होंने हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम को टेस्ट फॉर्मेट से हटा दिया है. ऐसे में अब बोर्ड उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में है. जिसके लिए रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 भारतीय दिग्गजों का नाम फिलहाल इस रेस में चल रहा है. जिसमें टीम इंडिया के 2 पूर्व हेड कोच का नाम भी शामिल है.
टीम इंडिया के दिग्गज बन सकते हैं इंग्लिश टीम के कोच
इंग्लिश एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड फिलहाल अपनी टीम के लिए नए टेस्ट हेड कोच की तलाश कर रही है. जिसके लिए रविचंद्रन अश्विन का नाम चल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड ने रविचंद्रन अश्विन के साथ कुछ बातचीत की है. हालांकि इस बारे में फिलहाल इंग्लिश मीडिया बात नहीं कर रही है. सोशल मीडिया पर फेमस जॉन्स ने ही ये पोस्ट किया है. अश्विन के अलावा रवि शास्त्री का नाम भी सोशल मीडिया पर चल रहा है. रवि शास्त्री टीम इंडिया के हेड कोच रह चुके हैं. उनकी कोचिंग में टीम इंडिया का रिकॉर्ड टेस्ट फॉर्मेट में बहुत ही शानदार रहा है. जिसके कारण ही उनका नाम भी रेस में बहुत आगे हैं. हालांकि सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट के लिए रवि शास्त्री कमेंट्री का काम नहीं छोड़ने वाले हैं.
---विज्ञापन---
🚨 THE NEW TEST HEAD COACH OF ENGLAND CRICKET 🚨 [World Time]
— lndian Sports Network (@IS_Netwrk29) July 12, 2026
– According to current reports, the England Cricket Board (ECB) is considering appointing Ravi Shastri as the head coach of England's Test team.
– The England Cricket Board (ECB) has already approached three… pic.twitter.com/XEphmlTIHj
ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी का रास्ता साफ, BCCI इस शर्त पर दोबारा देगी मौका!
राहुल द्रविड़ भी रेस में हैं शामिल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को इंग्लिश एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भी अप्रोच किया है. टेलीग्राफ की रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने द्रविड़ से बात की है. हालांकि फिलहाल राहुल द्रविड़ फुल टाइम कोचिंग के लिए तैयार नहीं नजर आ रहे हैं. ऐसे में इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड फंस सकता है. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक ही बोर्ड इस रोल के लिए अभी एंडी फ्लावर के भी बात कर रहा है. अब देखना अहम होगा कि कौन इस इंग्लैंड क्रिकेट टीम का अगला टेस्ट कोच बनता है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: इन 5 खिलाड़ियों के लिए इंग्लैंड में होगी आखिरी ODI सीरीज! इस कारण दोबारा खेलना मुश्किल