त्योहार पर जोधपुर-चेन्नई के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन: तकनीकी काम से 3 ट्रेनों का रूट बदलेगा, लीलण-मरुधर समेत 3 ट्रेनें डायवर्ट - Jodhpur News
त्योहार के सीजन में यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर से चेन्नई के बीच फेस्टिवल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन जोधपुर और MGR चेन्नई सेंट्रल के बीच 9-9 ट्रिप करेगी। इससे राजस्थान सहित मध्यप्रदेश, महाराष्ट
.
वहीं, तकनीकी कार्य के चलते लीलण, मरुधर और भोपाल-जोधपुर समेत कुछ ट्रेनों का संचालन बदले हुए मार्ग से किया जाएगा। रेलवे के इस बदलाव से यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का रूट और शेड्यूल जरूर देखना होगा।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए जोधपुर-चेन्नई के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन मेड़ता रोड, डेगाना और जयपुर के रास्ते किया जा रहा है।
ट्रेन संख्या 04815 जोधपुर-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रात 9.20 बजे जोधपुर से रवाना होगी और सोमवार रात 8 बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04816 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 5.15 बजे रवाना होकर गुरुवार रात 8.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
19 डिब्बों की होगी ट्रेन
सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 2 सेकेंड एसी,13 थर्ड एसी, 2 स्लीपर और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 19 डिब्बे होंगे।
इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का दोनों दिशाओं में मेड़ता रोड,डेगाना, मकराना,कुचामन सिटी,फुलेरा,जयपुर,दुर्गापुरा,सवाई माधोपुर,सोगरिया,बारां, छबड़ा गोर,रुठियाई,गुना,बीना,भोपाल,इटारसी,नागपुर,बल्लारशाह,सिरपुर कागजनगर,मंचेरियल, वारंगल,खम्मम,विजयवाड़ा,बापटला,चिराला,ओंगोल,नेल्लौर,गुडूर और नायडूपेटा स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
तकनीकी काम से चार ट्रेनों के मार्ग बदले, कई स्टेशनों पर ठहराव रद्द
जोधपुर मंडल के विभिन्न रेलखंडों पर तकनीकी कार्य के चलते 4 ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। इस दौरान कई स्टेशनों पर इन ट्रेनों के ठहराव नहीं होंगे।
मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि कुचामन सिटी-नया खारड़िया के बीच ब्रिज संख्या 43 और उम्मेद-खारिया खंगार के बीच ब्रिज संख्या 35 व 39 पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा है।
- इस काम के चलते लिए जाने वाले ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 14707 हनुमानगढ़-दादर एक्सप्रेस 29 सितंबर को हनुमानगढ़ से परिवर्तित मार्ग लालगढ़-फलोदी-जोधपुर होकर संचालित होगी। यह ट्रेन फलोदी स्टेशन पर ठहरेगी,जबकि बीकानेर,देशनोक,नोखा,नागौर,मारवाड़ मूंडवा,मेड़ता रोड और गोटन में ठहराव नहीं करेगी।
- ट्रेन संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को जैसलमेर से बीकानेर-रतनगढ़-चूरू-जयपुर होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में श्रीडूंगरगढ़,रतनगढ़,चूरू,सीकर,रींगस और जयपुर में ठहराव होगा। वहीं देशनोक,नोखा, नागौर,मारवाड़ मूंडवा,मेड़ता रोड बाईपास केबिन,रेन,डेगाना,गच्छीपुरा,मकराना,कुचामन सिटी,नावां सिटी,सांभर लेक,फुलेरा,आसलपुर जोबनेर और कनकपुरा में ठहराव नहीं होगा।
- ट्रेन संख्या 14854 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन-अजमेर-फुलेरा होकर संचालित होगी। लूनी,पाली मारवाड़,मारवाड़ जंक्शन,ब्यावर,अजमेर और किशनगढ़ में ठहराव रहेगा,जबकि राईका बाग,गोटन,मेड़ता रोड,रेन,डेगाना,मकराना,कुचामन सिटी,नावां सिटी और सांभर लेक में ट्रेन का ठहराव नहीं होगा।
- ट्रेन संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस भी 3 अक्टूबर को जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन-अजमेर-फुलेरा होकर चलेगी। लूनी,पाली मारवाड़,मारवाड़ जंक्शन,ब्यावर,अजमेर और किशनगढ़ में ठहराव होगा। मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेन का राईका बाग,जोधपुर कैंट,बनाड़,जाजीवाल, आसारानाडा,पीपाड़ रोड,उम्मेद,खारिया खंगार,गोटन,जोगी मगरा,मेड़ता रोड,रेन,जालसू,डेगाना,गच्छीपुरा, बेसरौली,बोरावड़,मकराना,कुचामन सिटी,नया खारडिया,नावां सिटी,गुढ़ा और सांभर लेक में ठहराव नहीं होगा।
एक ट्रेन एक घंटे रेगुलेट रहेगी
इसके अलावा ट्रेन संख्या 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस जो 28 सितंबर को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर-गोटन के बीच करीब एक घंटे रेगुलेट रहेगी।