पत्नी और 3 बेटियों को पहले जहर दिया,फिर सिर कुचला: आरोपी मोबाइल बंद कर घर छोड़ गया, कर्ज में डूबे होने के चलते मर्डर की आशंका - Jaipur News
जयपुर के करधनी इलाके में पति ने पत्नी और 3 बेटियों का पत्थर से सिर कुचलने से पहले खाने में जहर दिया था। पुलिस की जांच में अब तक सामने आया है कि आरोपी पति ने हत्या प्री प्लान बनाकर की। युवक के कर्ज में डूबे होने के चलते ही ये कदक उठाने की आशंका जताई ज
.
DCP वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया- गोविंद वाटिका में राहुल झा (45) ने अपनी पत्नी गीता झा (40), बेटी नंदनी (22), राधिका (17) और गिरीश उर्फ गौरी (14) की हत्या की है। पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं।
फरार आरोपी के भाई संजय कुमार झा की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस से बचने लिए हत्या के बाद राहुल अपना मोबाइल घर पर स्विच ऑफ कर छोड़ गया।

करधनी इलाके के इसी घर में महिला और उसकी 3 बेटियों की हत्या हुई।
परिवार को मारने का बनाया प्लान
सूत्रों के मुताबिक, राहुल ने कर्ज में डूबे होने के चलते ही ऐसा कदम उठाया। हत्या के लिए उसने गुरुवार रात को खाने में पत्नी और तीनों बेटियों को जहर मिलाकर खिला दिया। खाना खाने के बाद रोज की तरफ परिवार के मेंबर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए।
बेहोशी में पत्थर से सिर कुचला
पहली मंजिल पर स्थित कमरे में राहुल भी पत्नी के साथ सोने के लिए चला गया। शुक्रवार सुबह जल्दी उठकर राहुल ने पत्नी और बेटियों को चेक किया। उसे जहर देने के बाद भी पत्नी और बेटियों के जिंदा रहने का शक था। इसके चलते वह घर के बाहर रखी डेढ़ फीट की करीब 10 KG की सीमेंट की पट्टी उठाकर लाया। पहले अपने कमरे में जाकर पत्नी की हत्या की। इसके बाद तीनों बेटियों के सिर-चेहरे पर पट्टी से ताबड़तोड़ वार किए।

घर से शवों को निकालकर कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखवाया गया है।
खूने से सने कपड़े बदले
पत्थर से चारों के सिर कुचलकर राहुल ने कपड़े से खून साफ किया। राहुल ने खून से सने अपने कपड़ों को उतारा और फिर दूसरे कपड़े पहने। सुबह करीब 7 बजे दूध लेने के बाद जागे बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ झा (85) को चाय बनाकर पिलाई। उसके बाद तैयार होकर पिता को बाहर जाने के लिए कहा। पुलिस ने हत्यारे राहुल के खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस उसके मोबाइल का भी डाटा खंगाल रही है।

प्रत्यक्षदर्शी बोली- बेड पर खून ही खून था
प्रत्यक्षदर्शी सुशीला ने बताया- हम सुबह 9 बजे उठे थे। मैं जब सुबह उठी तो दूध लेकर अंदर चली गई थी। राहुल के पिता लक्ष्मीनाथ झा सुबह 9.36 बजे घर के बाहर आकर खड़े हो गए थे। वो मुझे अपने घर के अंदर लेकर चले गए थे। इस दौरान मैं पति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। जब मैं बाबा के साथ अंदर पहुंची तो बेड पर बच्ची का शव देखा। उसके चेहरे पर गंभीर चोट थी। बेड पर खून ही खून था।
प्रत्यक्षदर्शी सुशीला ने बताया-

इतना देखकर मैं बाहर आ गई और कॉलोनी के लोगों को घटना और शव के बारे में बताया। हंसते खेलते परिवार में आज चार मौत के बाद माहौल गमगीन हो गया। परिवार की सबसे छोटी बच्ची गौरी और मेरा बेटा एक ही स्कूल में पढ़ते थे। बच्ची गुरुवार सुबह सात बजे स्कूल की पिकनिक पर मेरे बेटे के साथ गई थी। इसके बाद दोनों शाम 7 बजे वापस घर आ गए थे।

राहुल की भतीजी सिमरन ने बताया- गुरुवार शाम ही चाची गीता से फोन पर बात हुई थी। वो हंसकर अच्छे से बात कर रही थी। उनके पास कैश था। ऑनलाइन पैसे चाहिए थे। मैंने भेज दिए थे। चाचा पर कर्जे की बात पर उन्होंने कहा कि चाचा ट्रेडिंग के काम के साथ टाइल्स का काम करते थे।
ये भी पढ़ें…
जयपुर-पत्थर से सिर कुचलकर पत्नी और तीन बेटियों की हत्या:फिर पिता को चाय पिलाई और फरार हो गया, अलग-अलग कमरों में मिली लाश

जयपुर के करधनी इलाके में गुरुवार देर रात पति ने पत्नी और 3 बेटियों की हत्या कर दी। चारों की सिर पर पत्थर और मुंह पर वार कर हत्या की गई है। फिर शुक्रवार सुबह बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर आरोपी फरार हो गया। (पूरी खबर पढ़ें)