जम्मू-कश्मीर: रिश्वतखोरी के जाल में फंसे कृषि विभाग के अधिकारी, 3 गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई ने कृषि विभाग के एक अधिकारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सब-डिविजनल एग्रीकल्चर ऑफिसर (SDAO) राजन शर्मा, एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन असिस्टेंट (AEA) अभिलाषी शर्मा और एक निजी व्यक्ति अशोक कुमार शामिल हैं. सीबीआई के मुताबिक, मामले की शुरुआत शनिवार (19 सितंबर) को दर्ज की गई शिकायत से हुई.
आरोप है कि SDAO राजन शर्मा ने समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (HADP) के तहत मिलने वाली सब्सिडी जारी करने के बदले शिकायतकर्ता से 35 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी.
आरोप है कि अधिकारी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम AEA या निजी व्यक्ति को देने के लिए कहा था. इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया. ट्रैप के दौरान AEA अभिलाषी शर्मा और निजी व्यक्ति अशोक कुमार को 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया. इसके बाद सीबीआई ने SDAO राजन शर्मा को भी उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. मामले में आगे की जांच जारी है.
CBI Arrests Sub-Divisional Agriculture Officer of J&K Govt. and Two others in Bribery Case pic.twitter.com/ro1QkbFEFJ
— Central Bureau of Investigation (India) (@CBIHeadquarters) September 20, 2026
सब्सिडी के लिए 35 हजार रुपए मांगे
सीबीआई के मुताबिक मामला समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएडीपी) योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने से जुड़ा है. आरोप है कि एसडीएओ राजन शर्मा ने शिकायतकर्ता से सब्सिडी जारी करने के लिए 35 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. आरोपित अधिकारी ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता को रकम कृषि विस्तार सहायक या एक निजी व्यक्ति को देने के लिए कहा था.
सीबीआई ने जाल बिछाया
शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने शनिवार को मामला दर्ज कर जाल बिछाया. कार्रवाई के दौरान कृषि विस्तार सहायक अभिलाषी शर्मा और निजी व्यक्ति अशोक कुमार को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया.
SDAO को घर से दबोचा
ट्रैप ऑपरेशन के बाद सीबीआई ने मामले में नामजद तीसरे आरोपी और कृषि विभाग के उप-मंडलीय कृषि अधिकारी राजन शर्मा को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है. एजेंसी अब रिश्वत की मांग रकम के लेन-देन और आरोपियों की भूमिका से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

जितेन्द्र कुमार शर्मा
साल 2002 से क्राइम और इन्वेस्टिगेशन रिपोर्टिंग का अनुभव। नवभारत टाइम्स, अमर उजाला, शाह टाइम्स के अलावा टीवी मीडिया में BAG Films के नामी शो सनसनी और रेड अलर्ट में काम किया। उसके बाद न्यूज 24, इंडिया टीवी में सेवाए दी और टीवी 9 भारतवर्ष के साथ सफर जारी है।
Read More