3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे अमित शाह: 35 हजार गोपालकों की मौजूदगी में 255 करोड़ के डेयरी प्लांट और भोपाल बायपास का शिलान्यास करेंगे - Bhopal News
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे। उनके प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा की।
.
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली और वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
भेल दशहरा मैदान में होगा राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन
अमित शाह 3 अक्टूबर को भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में प्रदेशभर से 35 हजार से अधिक गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे। भोपाल, सीहोर, बैतूल, राजगढ़, हरदा, गुना, अशोकनगर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम सहित कई जिलों से गोपालकों की भागीदारी रहेगी।
सम्मेलन स्थल पर अमित शाह न्याय संहिता पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद वे सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
255 करोड़ के डेयरी प्लांट समेत कई परियोजनाओं की सौगात
कार्यक्रम में प्रदेश को दुग्ध संयंत्र, डेयरी प्रसंस्करण और गुणवत्ता जांच प्रयोगशालाओं से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। इनमें उज्जैन में 255 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला डेयरी प्लांट और भोपाल में फर्मेंटेड प्रोडक्ट दूध प्लांट शामिल है।
इसके अलावा भोपाल पश्चिमी बायपास का भूमि पूजन भी प्रस्तावित है।
पशुपालकों को बोनस, गौशालाओं को सहायता
अमित शाह भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ से जुड़े पशुपालकों को बोनस राशि वितरित करेंगे। गौशालाओं के लिए सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में गोपालक दीदियों का सम्मान किया जाएगा और उन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र भी दिए जाएंगे।
भौरी में आईआईएसईआर परिसर का शिलान्यास
गौपालक सम्मेलन के बाद अमित शाह भोपाल बायपास स्थित भौरी के पास आईआईएसईआर (अत्रि) परिसर का शिलान्यास करेंगे। परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी उनके कार्यक्रम में शामिल है। इसके बाद शाम को अमित शाह नई दिल्ली रवाना होंगे।
सरकार के कामों का प्रस्तुतीकरण भी होगा
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव केंद्रीय मंत्री शाह को कृषक कल्याण वर्ष के तहत हुई गतिविधियों और बलराम कृषि महोत्सव के आयोजन की जानकारी देंगे। इसके अलावा गृह, पशुपालन एवं डेयरी,