कच्छ में 3 मिनट के भीतर भूकंप के दो झटके: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास क्रिक एरिया था केंद्र
देश
- Edited by: शिशुपाल कुमार
- Updated Jul 16, 2026, 04:52 PM IST
Today Earthquake: गुजरात के कच्छ में आज तीन मिनट के अंदर दो बार भूकंप आया। गुरुवार दोपहर आए इस दो झटकों की तीव्रता कम थी।
![]()
गुजरात के कच्छ में भूकंप (प्रतीकात्मक फोटो- Canva)
Today Earthquake: गुजरात का सीमावर्ती जिला कच्छ एक बार फिर भूगर्भीय हलचल से कांप उठा है। गुरुवार दोपहर को कच्छ क्षेत्र में मात्र 3 मिनट के भीतर भूकंप के दो लगातार झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र भारत-पाकिस्तान सीमा (Indo-Pak Border) के पास स्थित क्रिक (Creek) इलाके में दर्ज किया गया है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि भूकंप की तीव्रता कम थी, जिससे किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
3 मिनट में दो बार हिली धरती
भूकंपीय वेधशाला से मिले आंकड़ों के अनुसार, झटके दोपहर के समय बैक-टू-बैक महसूस किए गए। दोपहर ठीक 2 बजकर 20 मिनट पर आए पहले झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। इसका केंद्र कच्छ के खावड़ा से लगभग 32 किलोमीटर दूर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास क्रिक एरिया में जमीन के भीतर था।
पहले झटके के ठीक 3 मिनट बाद, दोपहर 2 बजकर 23 मिनट पर दूसरा झटका महसूस हुआ। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 दर्ज की गई। इस दूसरे भूकंप का केंद्र ऐतिहासिक स्थल धोलावीरा से 32 किलोमीटर दूर, उसी क्रिक क्षेत्र के पास था।
क्यों आया भूकंप?
वैज्ञानिकों और भूगर्भ शास्त्रियों के अनुसार, कच्छ का यह हिस्सा भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील 'जोन-5' में आता है। इस ताजा हलचल के पीछे साउथ वागड़ फॉल्ट लाइन (South Wagad Fault Line) का सक्रिय होना है। इस फॉल्ट लाइन के नीचे प्लेटों में होने वाले घर्षण और ऊर्जा के रिलीज होने के कारण ही 3 मिनट के भीतर ये दो झटके महसूस किए गए।
कम तीव्रता होने के कारण सीमावर्ती इलाकों और गांवों में लोगों को हल्का कंपन ही महसूस हुआ और किसी भी इमारत को क्षति पहुंचने या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
![]()
शिशुपाल कुमारauthor
शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- India
End of Article