गाजीपुर में प्रेम प्रसंग में किशोर-किशोरी ने की आत्महत्या: पेड़ से लटके मिले दोनों के शव, 3 दिन पहले कमाकर घर लौटा था प्रेमी - Ghazipur News

विपिन सिंह यादव | गाजीपुर47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी के गाजीपुर में गुरूवार सुबह 7 बजे नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों के शव गांव से महज 500 मीटर की दूरी पर नदी किनारे बबूल के पेड़ पर एक ही रस्सी के फंदे से लटके मिले।

सुबह टहलने के लिए निकले ग्रामीणों ने दोनों के शवों को फंदे से लटकते देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

ग्रामीणों ने बताया- दोनों के घर करीब 150 मीटर के दूरी पर हैं। दोनों में कई साल से अफेयर चल रहा था। हालांकि दोनों एक ही समुदाय से थे, पर परिवार वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। बुधवार देर रात दोनों घर से भाग निकले थे। सुबह दोनों के शव फंदे से लटकते मिले।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों के परिवारों से पूछताछ की जा रही है। घटना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर शादियाबाद थाना क्षेत्र की है।

तस्वीरें देखिए-

घर से महज 500 मीटर की दूरी पर दोनों के शव लटके हुए मिले।

घर से महज 500 मीटर की दूरी पर दोनों के शव लटके हुए मिले।

पूरा मामला पढ़िए-

शादियाबाद थाना क्षेत्र के कुकड़ा गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर और 16 वर्षीय किशोरी के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। सुबह करीब 7 बजे खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने दोनों के शव देखे। सूचना मिलते ही शादियाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों के घरों के बीच की दूरी करीब 150 मीटर बताई जा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शुरुआती जांच में भी पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मानकर जांच कर रही है। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

गुरुवार सुबह खेतों की ओर जा रहे लोगों की नजर गांव के बाहर स्थित बबूल के पेड़ पर पड़ी। पास जाकर देखा तो किशोर और किशोरी के शव फंदे से लटके हुए थे। घटना की खबर पूरे गांव में फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलने पर दोनों परिवार भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटनास्थल दोनों के घरों से ज्यादा दूर नहीं था। गांव से करीब 500 मीटर दूर स्थित बबूल के पेड़ पर दोनों के शव मिले। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल किसी सुसाइड नोट की जानकारी सामने नहीं आई है।

3 दिन पहले ही कमाकर लौटा था किशोर

ग्रामीणों के अनुसार, गोलू राजमिस्त्री का काम करता था और टाइल्स लगाने का कार्य करता था। वह रोजी-रोटी के लिए बाहर रहता था और तीन दिन पहले ही कमाकर अपने गांव लौटा था। बताया जा रहा है कि दोनों मोबाइल फोन पर अक्सर बातचीत करते थे और लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे।

सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने दोनों के शव पेड़ से लटके देखे।

सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने दोनों के शव पेड़ से लटके देखे।

ग्राम प्रधान बोले- प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली

ग्राम प्रधान कुमार शिवेंद्र ने बताया कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। शुरुआती जानकारी में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

वहीं गांव निवासी प्रमोद ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों एक-दूसरे से मोबाइल पर बात करते थे। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों परिवारों के लोग एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की हर पहलू से जांच कर रही है।

----------------------------------

ये खबर भी पढ़िए-

'मां-बाप की हत्या का कोई पछतावा नहीं':गाजियाबाद में डबल मर्डर करने वाला बेटा बोला-पत्नी ताने देती थी, इसलिए मारा

गाजियाबाद में 20 जुलाई की रात मां-बाप की पीट-पीटकर हत्या करने वाले दोनों बेटे दीपक और ललित जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। क्रासिंग रिपब्लिक पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पूरी खबर पढ़िए…

.

खबरें और भी हैं...

  • बात खरी है

    छात्रों की चोट देख नहीं पिघले सपा सांसद: BJP ने 5 क्विंटल मटन खिलाकर बनाए योद्धा, अकेले पड़े चंद्रशेखर

    BJP ने 5 क्विंटल मटन खिलाकर बनाए योद्धा, अकेले पड़े चंद्रशेखर|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar2:05
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • देश के सबसे उम्रदराज सपा विधायक का निधन: 90 साल उम्र, 5 बार विधायकी जीते; 5 महीने पहले स्कूटर से विधानसभा पहुंचे थे

    90 साल उम्र, 5 बार विधायकी जीते; 5 महीने पहले स्कूटर से विधानसभा पहुंचे थे|आजमगढ़,Azamgarh - Dainik Bhaskar1:02
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LIVE

    यूपी में 10 नदियां उफनाईं, गांव टापू बने: सड़कें बहीं, पेड़ समाएं, घरों में भरा पानी; छतों-हाईवे पर गुजर रही जिंदगी

    सड़कें बहीं, पेड़ समाएं, घरों में भरा पानी; छतों-हाईवे पर गुजर रही जिंदगी|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar1:05
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ग्राउंड रिपोर्ट

    प्रेमानंद महाराज का नया आश्रम, जहां पहुंचे विराट-अनुष्का: मथुरा में पौने 9 बीघा जमीन पर बना, डायलिसिस यूनिट भी लगी

    2:23
    • कॉपी लिंक

    शेयर