साल में 3 LPG सिलेंडर मुफ्त, महिलाओं के लिए डीलक्स बस भी फ्री…तमिलनाडु सीएम विजय का नया ऐलान

नई दिल्ली/चेन्नई (उत्तम हिन्दू न्यूज) : तमिलनाडु में महिलाओं के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को विधानसभा में कई नई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। इसके तहत राज्य की महिलाओं को हर साल तीन मुफ्त LPG सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके अलावा महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना का दायरा भी बढ़ाया गया है।

मुख्यमंत्री विजय ने बताया कि ‘अन्नापूरणई सुपर सिक्स’ योजना के तहत सालाना 2.5 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को हर वर्ष तीन मुफ्त LPG सिलेंडर मिलेंगे। यह योजना अगले साल जनवरी में पोंगल के अवसर पर शुरू की जाएगी।

सरकार सिलेंडर खरीदने में खर्च होने वाली राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी। सरकार का अनुमान है कि इस योजना से करीब 1.30 करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा। इस पर हर साल लगभग 4,000 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है।

विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जैसी परिस्थितियों और LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वित्तीय चुनौतियों के बावजूद सरकार जनता से किए गए वादे को पूरा करने और लोगों का आर्थिक बोझ कम करने के लिए LPG सिलेंडर का खर्च वहन करेगी।

विजय सरकार ने महिलाओं की ‘वेट्री पयानम’ मुफ्त बस यात्रा योजना का दायरा भी बढ़ाने का फैसला किया है। अब महिलाएं साधारण बसों के अलावा एक्सप्रेस, LSS, डीलक्स और इंटर-डिस्ट्रिक्ट सरकारी बसों में भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। ट्रांसजेंडर लोगों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री विजय ने बताया कि विस्तारित मुफ्त बस यात्रा योजना 2 अक्टूबर से लागू होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की यात्रा की आजादी उनकी आर्थिक स्वतंत्रता और परिवार की प्रगति की नींव है। केवल यात्रा खर्च की वजह से तमिलनाडु की किसी महिला को अवसरों से वंचित नहीं होना चाहिए।

You Might Be Interested In

  • हवा में खिलौने की तरह उड़े हवाई जहाज, इटली में 120 किमी/घंटा की रफ्तार से आए तूफान ने मचाई तबाही- देखें VIDEO
  • न्यूजीलैंड में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया पर लगेगा बैन! नियम तोड़ने पर कंपनियों पर भारी जुर्माना
  • देश में फैल रहे H1N1 वायरस ने बढ़ाई टेंशन? ICMR के वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा, जानें पूरी सच्चाई
  • अमेरिका के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अचानक खत्म हो गया एविएशन फ्यूल, रनवे पर फंसे दर्जनों प्लेन; मचा हड़कंप
  • सिंहेश्वर धाम में सावन की चौथी सोमवारी पर मची भगदड़, दर्जन भर श्रद्धालु और कई पुलिसकर्मी घायल
  • सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! 1.63 लाख के पार पहुंची कीमत, चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी; जानें आज का ताजा भाव