सिल्की चमकदार बालों का सीक्रेट गोल्डन हर्बल शैंपू, एक बार बनाकर 30 दिन चलाएं

15

गोल्डन हर्बल शैंपू क्यों है बालों के लिए अच्छा ऑप्शन?

Image Credit : chat gpt

गोल्डन हर्बल शैंपू क्यों है बालों के लिए अच्छा ऑप्शन?

केमिकल और खुशबुदार शैंपू का ज्यादा इस्तेमाल करने से भले ही कुछ देर के लिए बाल सिल्की लगे लेकिन यह धीरे-धीरे कमजोर भी हो सकते हैं। इसलिए लोगों का भरोसा अब हर्बल हेयर केयर की तरफ ज्यादा बढ़ा है। अगर आपके बाल सूखे, बेजान या जड़ रहे हैं, तो आपको आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करके गोल्डन हर्बल शैंपू बनाना चाहिए। गुड़हल, अलसी, रीठा, शिकाकाई, आंवला, करी पत्ता जैसे प्राकृतिक तत्व बालों को साफ करने के साथ में मजबूत भी बनाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25

हर्बल शैंपू बनाने के लिए सामग्री

Image Credit : Getty

हर्बल शैंपू बनाने के लिए सामग्री

35

कैसे घर में तैयार करें हर्बल शैंपू

Image Credit : PINTEREST

कैसे घर में तैयार करें हर्बल शैंपू

  1. घर में हर्बल शैंपू बनाने के लिए आपको सबसे पहले रीठा, शिकाकाई, आंवला, मेथी दाना को रात भर पानी में भिगोना है।
  2.  इसके बाद इस पानी में गुड़हल के फूल, करी पत्ते, रोजमेरी पत्ते और अलसी के बीज डालकर करीब 20 से 25 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें।
  3.  जब पानी आधा रह जाए, तो गैस बंद कर देनी है। अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें। 
  4. रीठा और आंवला को हल्का मसलकर उसका पल्प निकालें और उसके बाद मिश्रण को छानें। आप इस मिश्रण को छानकर एक बोतल में भर सकते हैं।
  5.  इस हर्बल शैंपू को कांच की बोतल में भरकर रखें और करीब 3 से 4 सप्ताह तक इस्तेमाल करें।
  6. अगर शैंपू की सेल्फ लाइफ बढ़ानी है, तो शैंपू बेस मिलाएं। 

और पढ़ें: Chicken Pakora Recipe: प्याज-आलू के पकोड़े छोड़िए, इस बारिश बनाइए क्रिस्पी चिकन पकौड़ा, हर कोई करेगा तारीफ

45

इस्तेमाल करने का तरीका

Image Credit : Getty

इस्तेमाल करने का तरीका

बालों को हल्का गीला करके शैंपू को स्कैल्प और बालों पर लगाएं। करीब 2-3 मिनट तक मसाज करें और फिर पानी से अच्छी तरह धो लें। हफ्ते में चाहे तो 2 बार भी यूज कर सकते हैं।

55

हर्बल शैंपू के फायदे

Image Credit : Getty

हर्बल शैंपू के फायदे

गुड़हल बालों को साफ्ट करता है और नैचुरल शाइन बनाए रखता है। रीठा प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करता है।शिकाकाई बालों को बिना रूखा किए उलझन कम करने में मदद करता है। आंवला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो बालों को मजबूत बनाता है। अगर आपको दी गई सामग्री से एलर्जी है, तो उसे यूज न करें।

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.