30 गेंदों में सेंचुरी...अभिषेक शर्मा का इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक, डिविलियर्स का रिकॉर्ड टूटा

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास (फोटो-पीटीआई)
Abhishek Sharma Century: छक्के पर छक्के, चौके पर चौके…अभिषेक शर्मा ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इतिहास रच दिया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगा दिया. इसके साथ ही अभिषेक शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए, उन्होंने एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा. अभिषेक शर्मा से पहले एबी डिविलियर्स ने 31 गेंदों में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे शतक ठोका था. अब अभिषेक शर्मा के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. बता दें ये रिकॉर्ड फुल नेशन टीमों का है.
अभिषेक ने ऐसे जड़ा सबसे तेज शतक
अभिषेक शर्मा ने तीसरे टी20 में क्रीज पर उतरते ही छक्के-चौकों की बारिश कर दी. इस खिलाड़ी ने पावरप्ले में ही 5 छक्के और 5 चौके मारकर अपनी हाफसेंचुरी पूरी कर ली. अभिषेक ने इसके लिए सिर्फ 16 गेंद ली. अर्धशतक लगाने के बाद अभिषेक और ज्यादा खतरनाक हो गए. इस खिलाड़ी ने 10 छक्के और 9 चौकों की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी कर ली. अभिषेक अगली 14 गेंदों में ही शतक तक पहुंच गए.
अभिषेक शर्मा ने तोड़े ये रिकॉर्ड
इंटरनेशनल क्रिकेट में अगर फुल मेंबर्स टीम की बात करें तो अभिषेक 30 गेंदों में टी20 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड सिकंदर रजा और फिन एलेन के नाम था, दोनों ने 33-33 गेंदों में शतक लगाए थे. वैसे अगर नॉन फुल मेंबर्स को भी जोड़ लें तो टी20 में सबसे तेज शतक एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने 27 गेंदों में ये कमाल किया है.
A MAGNIFICENT MILESTONE! 💯
Relive the moment Abhishek Sharma brought up a record-breaking hundred 🎥👏#TeamIndia | #AFGvINDpic.twitter.com/SMbmXrtziL
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
अभिषेक शर्मा ने बनाया छक्कों का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 11 छक्के लगाए. ये एक टी20 मैच में किसी भी इंडियन की ओर से दूसरा बेस्ट प्रदर्शन है. पहले नंबर पर अभिषेक ही हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 13 छक्के जड़े थे.
पावरप्ले के किंग अभिषेक
अभिषेक शर्मा टी20 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में 76 रन बना दिए थे. इस खिलाड़ी ने पुर्तगाल के खिलाफ कुलदीप गोहलिया का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 25 गेंदों में 74 रन बनाए थे.
सबसे बड़े स्ट्राइकर अभिषेक
अभिषएक शर्मा टी20 शतक के दौरान सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रखने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने 317.64 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. रोहित ने 2017 में 274.41 के स्ट्राइक रेट से सेंचुरी ठोकी थी.

अनूप देव सिंह
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल 2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.
Read More