30 लाख की बाइक, नाम रखा-ब्लैक ब्यूटी: महिला बाइकर ने तीन सप्ताह में ली रेसिंग की ट्रेनिंग; 50 साल के बिजनेसमैन ने किया स्टंट - Jodhpur News
Hindi News
Local
Rajasthan
Jodhpur
Jodhpur Moto Fest | Woman Biker Racing Training & Stunt Show Highlights
जोधपुर5 घंटे पहले
कॉपी लिंक
जोधपुर में शनिवार को मोटो फेस्ट इवेंट का आयोजन किया गया। इस स्टंट और रेसिंग इवेंट में 200 से ज्यादा बाइकर्स ने हिस्सा लिया। इस इवेंट में कई लग्जरी बाइक भी शामिल थी।
खास तौर पर बीएमडब्ल्यू की एस 1000 आरआर बाइक। इसे लेकर पहुंचे थे, जोधपुर के प्रॉपर्टी डिलर बिजनेसमैन पार्थ। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी इस बाइक का नाम ब्लैक ब्यूटी रखा हुआ है।
इसके अलावा आंध्रा प्रदेश से हर्षिता और जयपुर अंशुल सेन महिला बाइकर्स भी पहुंची। हर्षिता ने तीन सप्ताह पहले ही बाइक रेसिंग की ट्रेनिंग ली थी। वहीं जयपुुर से 50 साल के नितिन सिंह ने भी इस इवेंट में खतरनाक स्टंट कर सभी को हैरत में डाल दिया।
वहीं ब्लू डार्ट के फाउंडर यश पंवार ने बताया कि इस इवेंट में अलग-अलग राज्यों से बाइकर आए हैं। इसके अलावा इसमें वुमेन कैटेगिरी में भी इवेंट हुए हैं। इसके अलावा लाखों की लग्जरी बाइक्स भी इस इवेंट में शामिल होने आई हैं।
ये पार्थ की बाइक है, जिसकी किमत करीब 30 लाख रुपए है।
7 सेकेंड में 200 की स्पीड पकड़ लेती है
पार्थ ने बताया कि उन्हें शुरू से ही बाइक का काफी शौक रहा है। बीएमडब्ल्यू इनमें से एक है। उन्होंने बताया कि इसकी किमत 30 लाख रुपए है। इसकी खास बात ये है कि महज 3 सेकेंड में 100 और 7 सेकेंड में 200 की स्पीड पकड़ लेती है।
पार्थ ने बताया कि इसकी खासियत की वजह से इसका नाम ब्लैक ब्यूटी रखा है। इसमें चार अलग-अलग एडवेंचर, रोड, ट्रैकिंग, रेन और स्पोर्ट्स जैसे मोड है।
जयपुर से पहुंचे 50 साल की उम्र के बिजनेसमैन, किए स्टंट
जयपुर से आए नितिन सिंह बिजनेसमैन है। जब उन्होंने यहां के ट्रैक पर स्टंट करते हुए बाइक दौड़ाई तो हर कोई हैरान था।
ये है 50 साल के नितिन सिंह। इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए वे जयपुर से जोधपुर पहुंचे थे।
उन्होंने बताया कि वे 26 साल से बाइक राइड कर रहे है। उन्होंने बताया कि वे टीम साहस के साथ जुड़े हुए है। मैं 50 से ज्यादा रेस इवेंट में हिस्सा ले चुका हूं। हम जिस टीम के साथ जुड़े है, जहां पर हम डिसीप्लीन के सीख रहे है। आप जितने अनुशासन से चलेंगे उतना ही लंबा चलेंगे।
हर्षिता ने तीन सप्ताह में ली ट्रेनिंग, जयपुर से अंशुल भी पहुंची
आंध्रा से आई हर्षिता ने भी इस इवेंट में हिस्सा लेने पहुंची थी। हर्षिता हाल ही में हीरो कंपनी में जॉब पर लगी थी। उन्होंने बताया कि जब इस इवेंट के बारे में पता चला तो कंपनी और दोस्तों ने काफी सपोर्ट किया।
हर्षिता ने बताया- जब इस इवेंट में आने का तय हुआ तो तीन सप्ताह पहले बाइक रेसिंग और स्टंट से जुड़़ी ट्रेनिंग ली। इसके बाद जब भी वीकेंड पर मौका मिलता, वे दोस्तों के साथ प्रैक्टिस करती।
ऑरेंज लेदर राइडिंग सूट में आंध्र प्रदेश की हर्षिता। हर्षिता ने तीन सप्ताह पहले ही ट्रेनिंग ली थी।
वहीं जयपुर से आई अंशु सेन ने बताया-मोटो क्रॉस करते हुए दो साल हो चुके है। बीच में मुझे किसी वजह से छोड़ना पड़ा था लेकिन मैंने इसे दोबार शुरू किया। इस कॉम्पिटिशन में ऑफ रोड के साथ ऑन रोड के लिए भी काफी अच्छी है। उन्होंने बताया- गर्ल्स किसी से पीछे नहीं है। यदि वे इसकी प्रैक्टिस करेगी तो वे भी आगे जाएगी।
.
खबरें और भी हैं...
जालोरी गेट-चौराहे पर शहीद बिस्सा की प्रतिमा पर लगी छतरी: स्वतंत्रता दिवस पर हुआ लोकापर्ण, आजादी की लड़ाई में शहीद हुए थे बालमुकुंद बिस्सा
2:06
कॉपी लिंक
शेयर
जोधपुर में 18 अगस्त को नहीं आएगा पानी: 19 और 20 अगस्त को सप्लाई के समय में बदलाव, जानें क्या रहेगा नया शेड्यूल
कॉपी लिंक
शेयर
बच्चों ने बताई हर घर तिरंगे की महिमा: बच्चों को अनुशासन में रहने की दी सीख, कहा: मोबाइल यूज न करें
0:40
कॉपी लिंक
शेयर
जोधपुर में पहली बार मोटो बाइक रेसिंग इवेंट: 5 राज्यों से 200 बाइकर्स आए, 50 साल के बुजुर्ग से लेकर महिलाओं ने दौड़ाई बाइक