राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता : टॉपगन के खिलाड़ियों ने 30 से अधिक पदक जीते, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालिफाई - Haribhoomi

रायपुर की टॉपगन शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 से अधिक पदक अपने नाम किए।

Winner of the Topgun Shooting Competition

टॉपगन शूटिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी

  • Published: 22 Jul 2026, 04:03 PM IST
  • Last Updated: 22 Jul 2026, 04:03 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन की ओर से 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर की टॉपगन शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अकादमी के 50 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और 30 से अधिक पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की।

10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता
शिवम गुप्ता – 391/400 अंक, सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक
नमन साहू – 381/400 अंक, यूथ एवं जूनियर वर्ग में रजत पदक
आस्था सिंह – 373/400 अंक, जूनियर एवं सीनियर कैटेगरी में रजत पदक
नायो महलानी – 371/400 अंक, जूनियर एवं सीनियर कैटेगरी में 4 रजत पदक
लक्ष्य – 372/400 अंक, सब-यूथ एवं यूथ वर्ग में रजत पदक
ध्रुव अंबवानी – 360/400 अंक, जूनियर एवं यूथ वर्ग में रजत एवं स्वर्ण पदक
अमनदीप सिंह – 358/400 अंक, सीनियर कैटेगरी में कांस्य पदक
इशान साहू – 357/400 अंक, जूनियर वर्ग में कांस्य पदक
वान्या त्रिपाठी – 348/400 अंक, यूथ एवं जूनियर कैटेगरी में रजत पदक
शौर्य झा – 304/400 अंक, सब-यूथ श्रेणी में रजत पदक
रागिनी शर्मा – 369/400 अंक, जूनियर वर्ग में रजत पदक
लिपिका ठाकुर – 365/400 अंक
प्रतिक्षा ठाकुर – 359/400 अंक
तुलना महतो – 348/400 अंक
यशस्विनी दुबेनी – 312/400 अंक
रिया – 258/400 अंक 

Winner of the Topgun Shooting Competition

इन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जूनियर श्रेणी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता

इशान साहू – 237/400 अंक प्राप्त कर जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता।

डीजी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित 
प्रतियोगिता के समापन समारोह में सभी विजेता खिलाड़ियों को राज्य के डीजी एवं अन्य वरिष्ठ अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। टॉपगन शूटिंग अकादमी के सभी खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों एवं अकादमी को दिया तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। 

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)