पुणे एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार: लोहगांव के लिए 30.84 करोड़ की नई वैकल्पिक सड़क को मंजूरी| Navbharat Live

Updated On: Jul 18, 2026 | 04:43 PM IST

विज्ञापन

सार

Pune Airport Expansion: पुणे लोहगांव एयरपोर्ट विस्तार के लिए PMC ने 30 मीटर चौड़ी नई सड़क के भूमि अधिग्रहण को मंजूरी दी। वायुसेना के काम के चलते पुराना रक्षा मार्ग बंद होगा।

PMC standing committee approves ₹30.84 crore for land acquisition to construct a new 30-meter wide alternative access road to Pune Lohegaon Airport.

पुणे लोहगांव एयरपोर्ट ( सोर्सः सोशल मीडिया)

विस्तार

Pune Lohgaon Airport Road: लोहगांव एयरपोर्ट के विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुणे महानगरपालिका की स्थायी समिति ने 30 मीटर चौड़ी वैकल्पिक सड़क के निर्माण के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण और 30.84 करोड़ रुपये के खर्च के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लिए करीब 14,629 वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए पुणे महानगरपालिका की जनरल बॉडी के समक्ष रखा जाएगा।

रक्षा क्षेत्र का मौजूदा मार्ग होगा बंद

स्थायी समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ भिमाले ने बताया कि भारतीय वायुसेना द्वारा लोहगांव एयरपोर्ट के विस्तार का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रक्षा क्षेत्र से होकर गुजरने वाला मौजूदा 12 मीटर चौड़ा मार्ग बंद हो जाएगा। ऐसे में एयरपोर्ट तक निर्बाध आवागमन बनाए रखने के लिए नई वैकल्पिक सड़क का निर्माण आवश्यक हो गया है।

509 चौक से एयरपोर्ट तक बनेगी नई सड़क

नई सड़क 509 चौक से सीधे लोहगांव एयरपोर्ट तक बनाई जाएगी। इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराना और भविष्य में बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव को कम करना है। सड़क 30 मीटर चौड़ी होगी, जिससे पुणे एयरपोर्ट तक पहुंच पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुरक्षित बनेगी।

सम्बंधित ख़बरें

यह भी पढ़ेः- Moshi Garbage Depot: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी और एससी आयोग का एक्शन, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

2020 में तैयार हुआ था प्रस्ताव

इस सड़क का प्रारूप वर्ष 2020 में तैयार किया गया था। बाद में राज्य सरकार ने इसे विकास योजना (डेवलपमेंट प्लान) में शामिल कर मंजूरी प्रदान की। अब भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव को स्थायी समिति की स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना के क्रियान्वयन का मार्ग लगभग साफ हो गया है। जनरल बॉडी से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी, जिससे लोहगांव एयरपोर्ट के विस्तार कार्य को भी गति मिलेगी और शहर के परिवहन ढांचे को मजबूती मिलेगी।

Follow Navbharatlive whatsapp