नशे में विमान उड़ा रहा था पायलट, एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट मामले में बड़ा खुलासा; 300 फीट नीचे आ गया था प्लेन
Air India Phuket-Delhi Flight Case: पिछले दिनों टर्बुलेंस में फंसी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, विमान का पायलट दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है.
Air India Phuket-Delhi Flight Case: पिछले दिनों टर्बुलेंस में फंसी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, विमान का पायलट दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/11/air-india-phuket-delhi-flight-2026-08-11-20-02-44.jpg)
एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट मामले में बड़ा खुलासा Photograph: (Social Media)
Air India Phuket-Delhi Flight Case: पिछले दिनों टर्बुलेंस में फंसी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, विमान का पायलट दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. मंगलवार को सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड (PIC) की फ्लाइट के बाद हुई जांच में साइकोएक्टिव पदार्थ (नशीले पदार्थ) की मौजूदगी का पता चला. पिछले हफ्ते हुई इस घटना में फ्लाइट की ऊंचाई तेजी से कम होने के कारण 17 लोग घायल हो गए थे.
पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव
एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, पायलट का शुरुआती ड्रग टेस्ट "नॉन-नेगेटिव" आया था. रिपोर्ट की जानकारी रखने वाले अधिकारी ने बताया कि, "संबंधित पायलट कन्फर्मेटरी टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है. वह मारिजुआना के लिए पॉजिटिव पाया गया है."
विमान में सवार थे 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स
बता दें कि 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 क्रूज के दौरान अचानक ऊंचाई कम होने से 300 फीट नीचे आ गई थी. इस घटना में 13 यात्री और चार क्रू मेंबर्स घायल हो गए थे. एयर इंडिया के शुरुआती बयान में इसका कारण टर्बुलेंस (हवा का तेज और अनियमित बहाव) बताया गया था. विमान में कुल 137 और 8 क्रू मेंबर्स सवार थे. इस घटना के तुरंत बाद विमान स्थिर हो गया और दिल्ली में सुरक्षित रूप से उतर गया.
ड्यूटी से हटाए गए पायलट
इस घटना के बाद जांच पूरी होने तक पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है. इस घटना को गंभीर मानते हुए एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) इसकी जांच कर रहा है. तय प्रक्रियाओं के तहत, राजधानी में उड़ान उतरने के बाद दोनों पायलटों की साइकोएक्टिव पदार्थों (नशीले पदार्थों) के लिए जांच की गई. PIC की शुरुआती जांच में ऐसा नतीजा आया जिसके लिए कन्फर्मेटरी टेस्ट की जरूरत थी, जिसके बाद सैंपल को एक तय लैब में भेजा गया.
- नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पहले कहा था, "जांच पूरी होने और तय प्रक्रिया के खत्म होने तक, DGCA ने दोनों फ्लाइट क्रू सदस्यों को रोस्टर से हटा दिया है. जांच के नतीजों और पुष्टि करने वाले टेस्ट के परिणामों के आधार पर आगे उचित कार्रवाई की जाएगी."
विमान में तकनीकी दिक्कत की कही थी बात
इससे पहले, पायलटों की तैयार की गई शुरुआती खराबी रिपोर्ट (PDR) का हवाला देते हुए बताया गया कि इस घटना से पहले कई तकनीकी दिक्कतें आई थीं, जिनमें ऑटोपायलट का डिस्कनेक्ट होना भी शामिल था. सूत्रों के मुताबिक, पायलटों ने PDR में विमान में तकनीकी खराबी का जिक्र किया था. सूत्रों के मुताबिक, "PDR में बताया गया था कि ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट हो गया था. इसमें स्टॉल वॉर्निंग और फ्लाइट कंट्रोल ECAM (इलेक्ट्रॉनिक सेंट्रलाइज्ड एयरक्राफ्ट मॉनिटर) मैसेज का भी जिक्र किया गया था."
एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि इस मामले की "तकनीकी खराबी की आशंका समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है." हालांकि, एयरलाइन के प्रवक्ता ने चल रही जांच का हवाला देते हुए इस घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की. प्रवक्ता ने कहा, "चूंकि जांच की प्रक्रिया चल रही है, इसलिए एयर इंडिया जांच से जुड़ी किसी भी जानकारी या निष्कर्ष पर टिप्पणी नहीं कर सकती. हम संबंधित अधिकारियों को जरूरत के अनुसार पूरा सहयोग देना जारी रखेंगे."
ये भी पढ़ें: फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के पायलटों के डोप टेस्ट का इंतजार, ड्यूटी रोस्टर से हटाया, जानें पूरा मामला
बीते बुधवार को नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने बताया कि इस घटना में रीढ़ की हड्डी में चोट लगने वाले दो क्रू मेंबर अभी भी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं. AAIB इस घटना से जुड़े हालात की जांच कर रहा है, जबकि जांच के नतीजों और तय टेस्टिंग प्रोसेस के आधार पर रेगुलेटरी कार्रवाई करने की जिम्मेदारी डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की है.
ये भी पढ़ें: फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में टर्बुलेंस, कुछ यात्री और क्रू मेंबर मामूली घायल; टला बड़ा हादसा