मारुति की इस कार में मिलता है 32 km+ का माइलेज, कीमत ₹3.49 लाख; इसे जुलाई में सिर्फ 100 लोगों ने खरीदा
Aug 16, 2026 06:03 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मारुति सुजुकी की कारों को भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2026 की बात करें तो मारुति डिजायर को करीब 24,000 ग्राहक मिले।

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो बिक्री जुलाई 2026
केवल
₹4,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
मारुति सुजुकी की कारों को भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2026 की बात करें तो मारुति डिजायर को करीब 24,000 ग्राहक मिले। वहीं, मारुति की दूसरी कारों को भी इस दौरान ताबड़तोड़ ग्राहक मिले। हालांकि, इसी दौरान मारुति की पॉपुलर हैचबैक एस-प्रेसो को निराशा हाल लगी। मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (Maruti Suzuki S-Presso) को बीते महीने सिर्फ 100 ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर 89 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जुलाई, 2025 में यह आंकड़ा 912 यूनिट था। आइए जानते हैं एस-प्रेसो के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11.6 - 16.67 लाख
₹ 7.48 - 10 लाख
₹ 12 - 20.99 लाख
₹ 11 - 19.3 लाख
₹ 6.39 - 9.15 लाख
कुछ ऐसी है डिजाइन
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो अपने माइक्रो-SUV लुक और ऊंचे स्टांस के लिए जानी जाती है। इसका डिजाइन काफी बॉक्सी है, जिसमें बोल्ड ग्रिल और ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस की वजह से यह सड़क पर एक रफ-एंड-टफ फील देती है। इंटीरियर की बात करें तो इसमें मिनी कूपर जैसा सर्कुलर सेंटर कंसोल दिया गया है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर और स्मार्टप्ले स्टूडियो के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो एंड्रॉइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है।
शानदार है कार की सेफ्टी
सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे मानक फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, इसे ग्लोबल NCAP रेटिंग में बहुत अच्छी रैंकिंग नहीं मिली है। नई यूनिट्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और हिल होल्ड असिस्ट जोड़कर इसे पहले से अधिक सुरक्षित बनाया गया है। इसका हल्का 'हार्टेक्ट' प्लेटफॉर्म इसे शहर की सड़कों पर चलाने के लिए आसान और सुरक्षित बनाता है।
इतनी है कार की कीमत
पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर का K10C पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 66bhp की पावर और 89Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और AMT (AGS) गियरबॉक्स के साथ आती है। यह पेट्रोल वैरिएंट में यह लगभग 24.12 से 25.30 किमी/लीटर का माइलेज देती है। वहीं, CNG वैरिएंट में यह 32.73 किमी/किग्रा तक का माइलेज दे देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत भारतीय मार्केट में लगभग 3.49 लाख रुपये से शुरू होकर 5.25 लाख रुपये तक जाती है।

