36 साल पहले धर्मेंद्र के एक फैसले ने बदली थी Sunny Deol की किस्मत, बॉलीवुड को इस तरह मिला था 'तारा सिंह'! - sunny deol reveals the reason behind dharmendra backed his blockbuster film ghayal
Sunny Deol ने हाल ही में खुलासा किया कि जब इंडस्ट्री में कोई उनका साथ नहीं दे रहा था, तब धर्मेंद्र के एक फैसले ने उनकी जिंदगी बदल दी थी। ...और पढ़ें
-1785671616968_m.webp)
धर्मेंद्र ने एक फैसले ने बदली थी सनी देओल की किस्मत
HighLights
धर्मेंद्र ने एक फैसले ने बदली थी सनी देओल की किस्मत
सनी देओल ने सालों बाद किया खुलासा
36 साल पहले दी थी बड़ी ब्लॉकबस्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड का 'तारा सिंह' कहे जाने वाले सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म का प्रमोशन करने के लिए सनी इस वक्त जयपुर में हैं।
जहां उन्होंने खुलासा किया कि 1987 में धर्मेंद्र भी अपनी फिल्म 'बंटवारा' की शूटिंग के लिए जयपुर में ही रुके थे और यहां कुछ ऐसा हुआ था जिसने सनी देओल के करियर में एक अहम मोड़ लाने में मदद की थी।
सनी देओल ने किया खुलासा
सनी देओल (Sunny Deol) ने बताया कि वह अभी अपनी आने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए जयपुर के रामबाग पैलेस में हैं। उन्होंने बताया कि इसी होटल में दशकों पहले धर्मेंद्र (Dharmendra) ने 'घायल' को प्रोड्यूस करने के लिए हामी भरी थी।
यह भी पढ़ें- सावन में 'झूलों' पर खूब सुना जाता है Sunny Deol का पुराना गाना, 37 सालों से बना हुआ है कल्ट क्लासिक गीत
धर्मेंद्र के फैसले ने बदली सनी की किस्मत
उन्होंने बताया, 'पापा 1988 में जयपुर में 'बंटवारा' (Batwara) की शूटिंग कर रहे थे और रामबाग पैलेस में रुके हुए थे। राज ने उन्हें 'घायल' (Ghayal) की पूरी कहानी सुनाई और जैसे ही कहानी खत्म हुई, पापा ने हां कह दी। फिल्म से ज्यादा, मेरे लिए यह बात मायने रखती थी कि उन्हें इस बात पर कितना गर्व था कि मैंने इतनी जबरदस्त कहानी को पहचाना और उसका साथ दिया। उसी भरोसे से 'घायल' बनी और अब, इतने सालों बाद, मैं 'बंटवारा 1947' के शुरुआती प्रमोशन के लिए जयपुर लौटा हूं'।
सनी ने आगे कहा, 'पापा की बंटवारा (1989), मेरी Batwara1947 (2026), वही शहर। जिंदगी भर की यादें और एक ऐसा सर्कल जो बहुत ही खूबसूरती से पूरा होता हुआ लगता है। मेरी समझ और एहसास पर भरोसा करने के लिए पापा का, और मुझे ऐसी कहानी देने के लिए राज का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा'।
कई प्रोड्यूसर ठुकरा चुके थे फिल्म
सनी देओल ने 'घायल' फिल्म बनने के दिनों को याद करते हुए बताया कि उनके पिता और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट करने का फैसला लेने से पहले कई प्रोड्यूसर्स ने फिल्म की स्क्रिप्ट को ठुकरा दिया था।
-1785671796095.png)
सनी के करियर की बनी बड़ी हिट
राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी 'घायल' सनी के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक साबित हुई और इसने उन्हें बॉलीवुड के टॉप एक्शन स्टार्स में से एक के तौर पर स्थापित किया। यह फिल्म धर्मेंद्र के बैनर 'विजेता फिल्म्स' के तहत प्रोड्यूस की गई थी।
बंटवारा के बारे में
'बंटवारा 1947' फिल्म सनी देओल और उनके बेटे करण देओल के बीच पहली बार ऑन-स्क्रीन साथ काम करने का मौका भी है। फिल्म की कास्ट में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के साथ प्रीति जिंटा भी पांच साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।