3D Curved AMOLED डिस्प्ले वाला नया 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर के साथ इस दिन आएगा - iqoo z11 5g launch dimensity 7500 turbo curved amoled display

iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को लॉन्च होगा, जिसमें 6.83-इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर मिलेगा। ...और पढ़ें

3D Curved AMOLED डिस्प्ले वाला नया 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर के साथ इस दिन आएगा

3D Curved AMOLED डिस्प्ले वाला नया 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर के साथ इस दिन आएगा 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO जल्द ही भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को iQOO Z11 के नाम से पेश करने वाली है। डिवाइस भारतीय बाजार में 20 अगस्त को लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने धीरे-धीरे इसके खास फीचर्स का खुलासा करना शुरू कर दिया है।

हाल ही में प्रोसेसर की पुष्टि करने के बाद अब कंपनी ने फोन के डिस्प्ले और फ्रंट डिजाइन की जानकारी भी साझा की है। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन प्रीमियम लुक और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आएगा। चलिए इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं...

iQOO Z11 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iQOO Z11 में 6.83-इंच का 3D Curved AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.82% है। कंपनी ने फोन की तस्वीरें भी जारी की हैं जिसमें ये बेहद पतले बेजल्स और सेंटर पंच-होल सेल्फी कैमरे के साथ दिख रहा है। डिस्प्ले दोनों किनारों तक कर्व्ड है, जिससे फोन का लुक काफी प्रीमियम लग रहा है।

फोन में वन-पीस नैरो फ्रेम डिजाइन मिल रहा है, जिससे स्क्रीन का व्यूइंग एरिया बड़ा दिखाई दे रहा है और डिवाइस हाथ में पकड़ने पर भी कॉम्पैक्ट महसूस होगी। डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसका MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट होगा।

कंपनी का दावा है कि ये भारत का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें ये नया 4nm प्रोसेसर मिलने वाला है। यह चिपसेट हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, ऑन-डिवाइस AI फीचर्स और 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा।

कंपनी का कहना है कि ये प्रोसेसर AnTuTu बेंचमार्क पर करीब 12 लाख पॉइंट्स हासिल करने में सक्षम है। वहीं Geekbench AI लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में 12GB तक RAM और Android 16 मिलेगा।

स्लिम डिजाइन और शानदार कलर ऑप्शन

इतना ही नहीं इस नए वाले iQOO Z11 की मोटाई सिर्फ 7.99mm होगी। कंपनी इसे कई कलर ऑप्शन में पेश करेगी। Celestial Blue वेरिएंट का वजन 199 ग्राम होगा, जबकि Aurora Green वेरिएंट में खास Monochrome Liquid Crystal Finish देखने को मिल सकता है। इसके अलावा एक White कलर ऑप्शन भी लॉन्च होगा।