टीचर है या हैवान? पेंसिल से फोड़ दी 4 साल के बच्चे की आंख,एम्स में भर्ती... दूसरे छात्र का पीट पीटकर कान का पर्दा फाड़ा | Firozabad Teacher Crime News: Is he a teacher or a monster? A 4-year-old boy's eye was punctured with a pencil, and another student's eardrum was beaten to pieces.
Firozabad Teacher Crime News: 31 जुलाई 2026, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से शिक्षा विभाग को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ महिला टीचर ने ऐसा कांड किया जिसे सुन किसी के रोंगटे खड़े हो जाये. टीचर ने चार साल के छात्र के आंख में पेंसिल घुसा दिया. जिससे उसकी आँखों से खून निकलने लगा.
टीचर ने छात्र में घुसा दिया पेंसिल
मामला जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर थाना उत्तर क्षेत्र स्थित मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल का है. वारदात 6 जुलाई की है. 4 साल के अनमोल के रूप में हुई है. वहीँ, आरोपी टीचर का नाम काजल और योगेंद्री है. टीचर काजल ने छात्र अनमोल के आँख में पेन्सिल घोप दी.
चौथी कक्षा में पढ़ता है छात्र
जानकारी के मुताबिक़, अनमोल श्रीराम कॉलोनी का रहने वाला है. वो मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में एलकेजी का छात्र है. उसका बड़ा भाई आर्यन (8) भी इसी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता है. टीचर काजल ने हमेशा बच्चों से मारपीट करती रहती है. 6 जुलाई को उसने अनमोल के साथ मारपीट की थी.
बड़े भाई को पीटा तो कान से निकला खून
इतना ही नहीं उसने अनमोल के आँख में पेन्सिल घोप दिया. जिससे उसकी आँखों से खून निकलने लगा. जिसके बाद बच्चे को नई दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया. बच्चे की हालत नाजुक है. 12 जुलाई को उसकी आंख का ऑपरेशन किया गया. वहीं, 14 जुलाई को शिक्षिका योगेंद्री ने आर्यन की पिटाई की, जिससे उसके कान में गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा.
एसएसपी और डीएम से शिकायत
जब बच्चे के पिता ने स्कूल प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज की मांग की तो स्कूल निदेशक ने उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी भी दी. जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं हुई. जब कार्रवाई नहीं हुई तो परिजन ने एसएसपी और डीएम से शिकायत की.
जिनके निर्देश पर स्कूल निदेशक, मैनेजर विश्वनाथ शर्मा और शिक्षिकाओं काजल व योगेंद्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. 6 जुलाई का फुटेज भी सामने आया है. जिसमे क्लासरूम में महिला टीचर बच्चे की पिटाई करती हुई दिख रही. वहीँ, एसडीएम अंकित वर्मा स्कूल पहुंचे और पूरे मामले की जांच की. मामले की जांच की जा रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।
Tags
- Firozabad Teacher Crime News
- Teacher Crime News
- Firozabad News
- UP Teacher Crime News
- UP News
- UP Crime News
- Teacher News