ऋषभ पंत से लेकर शुभमन गिल तक, श्रीलंका में 4 भारतीयों के पास धड़ाधड़ रिकॉर्ड बनाने का मौका
Aug 13, 2026 08:12 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
India vs Sri Lanka: श्रीलंका टेस्ट सीरीज में चार भारतीय बल्लेबाजों के पास कई उपलब्धियां हासिल करने का मौका होगा। इस लिस्ट में विकेटकीपर ऋषभ पंत से लेकर कप्तान शुभमन गिल तक शामिल हैं।

ऋषभ पंत और शुभमन गिल (फाइल फोटो)
भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला टेस्ट गॉल स्टेडियम में आयोजित होगा। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है। भारत सीरीज में श्रीलंका को रौंदकर डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने की फिराक में होगा। भारत तलिका में फिलहाल पांचवें स्थान पर है। वहीं, भारत के चार बल्लेबाजों के पास आगामी सीरीज में धड़ाधड़ कई रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय टीम 2017 के बाद पहली बार श्रीलंका की सरमजीं पर टेस्ट सीरीज में उतरेगी।
ऋषभ पंत
भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका में तीन छक्के जड़ते ही इतिहास रचेंगे। वह टेस्ट क्रिकेट में 100 सिक्स जड़ने वाले पहले भारतीय बनेंगे। पंत ने अब तक 50 टेस्ट में 97 सिक्स उड़ाए हैं। सिर्फ तीन खिलाड़ी ही टेस्ट में 100 या उससे अधिक सिक्स लगा पाए हैं। इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 138, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने 107 और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने 100 छक्के मारे। वहीं, पंत 220 रन बनाते ही डब्ल्यूटीसी इतिहास में 3000 रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर बनेंगे। उनके पास शतक लगाकर एक और उपलब्धि हासिल करने का मौका है। श्रीलंका में अभी तक किसी भारतीय विकेटकीपर ने टेस्ट सेंचुरी ने जड़ी है।
यशस्वी जायसवाल
युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टेस्ट में 50 छक्के लगाने की दहलीज पर हैं। उन्हें सिर्फ पांच हवाई फायर की दरकार है। वह टेस्ट में सहवाग और रोहित के बाद यह आंकड़ा छूने वाले तीसरे भारतीय ओपनर होंगे। यशस्वी को डब्ल्यूटीसी में भारतीय ओपनर द्वारा में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने के लिए 187 रन चाहिए। वह 24 साल की उम्र में 5 अलग-अलग देशों में टेस्ट सेंचुरी बनाने वाले दूसरा भारतीय बन सकते हैं। उन्हें एक शतक की जरूरत है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ऐसा कर चुके हैं।
केएल राहुल
अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन कंप्लीट करने से ज्यादा दूर नहीं है। उन्हें श्रीलंका में 170 रनों की जरूरत है। राहुल ने अब तक 277 इंटरनेशनल मैचों में 9830 रन जोड़े हैं, जिसमें 73.63 का औसत रहा। राहुल के पास घर के बाहर 10 टेस्ट सेंचुरी बनाने वाले दूसरे एशियाई ओपनर बनने का चांस भी है। उन्हें 2 सेंचुरी की दरकार है। राहुल से पहले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने ऐसा किया।
शुभमन गिल
भारतीय कप्तान शुभमन गिल श्रीलंका में 31 रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में तीन हजार रन पूरे कर लेंगे। उन्हें बतौर कप्तान दो हजार रन कंप्लीट करने के लिए 150 रनों की जरूरत है। गिल के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में तीन हजार रन बनाने वाला पहले भारतीय प्लेयर बनने का मौका है। उन्हें ऐसा करने के लिए 157 रन चाहिए। गिल ने अब तक डब्ल्यूटीसी में 40 टेस्ट में 2843 रन जुटाए हैं। वह फिलहाल डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 13वें पायदान पर हैं। गिल श्रीलंका में टेस्ट शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन सकते हैं। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली बतौर कप्तान यह कमाल कर चुके हैं।
लेखक के बारे में
Md.Akram
मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
