तस्करों ने पुलिस के डर से बदला रूट: अब लग्जरी गाड़ियों से बिहार पहुंचा रहे हेरोइन जैसे पदार्थ, फाइनेंसर को डिलीवरी से पहले 4 गिरफ्तार - Patna News

तस्करों ने पुलिस के डर से बदला रूट:अब लग्जरी गाड़ियों से बिहार पहुंचा रहे हेरोइन जैसे पदार्थ, फाइनेंसर को डिलीवरी से पहले 4 गिरफ्तार

पटना1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्वोत्तर से बिहार तक मादक पदार्थ पहुंचाने वाले तस्करों ने पुलिस की बढ़ती निगरानी से बचने के लिए अपना रूट बदल दिया है।

अब सीधे रेल या प्रमुख सड़क मार्ग से बिहार लाने के बजाय उत्तर प्रदेश को ट्रांजिट प्वाइंट बनाकर खेप पटना पहुंचाई जा रही है। इसका खुलासा जेपी सेतु टीओपी के पास वाहन जांच में हुआ।

पुलिस ने उत्तर प्रदेश नंबर की अर्टिगा से 274 ग्राम हेरोइन जैसे मादक पदार्थ बरामद करते हुए 4 आरोपितों को 13 सितंबर को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में पता चला कि यह खेप असम से पहले उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पहुंची थी। इसके बाद तमकुही इलाके में एक तस्कर ने खेप चारों हैंडलरों को सौंपी थी।

पटना में फाइनेंसर को देनी थी डिलीवरी

चारों कार से पटना के लिए निकले थे और यहां एक फाइनेंसर को डिलीवरी देनी थी। हालांकि, डिलीवरी से पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में संजय निषाद, रवि तिवारी, बंटी पांडेय और मुन्ना साह शामिल हैं।

गिरफ्तार चारों आरोपी की तस्वीर।

गिरफ्तार चारों आरोपी की तस्वीर।

पुलिस के अनुसार, बंटी पांडेय का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, लूट की साजिश, आर्म्स एक्ट और शराब तस्करी समेत कई मामले दर्ज हैं। मुन्ना साह पर भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

असम से पटना तक नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पूछताछ के आधार पर पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की ऊपरी कड़ियों तक पहुंचने में जुटी है। असम में खेप तैयार करने वाले सप्लायर, कुशीनगर में इसे रिसीव करने वाले तस्कर और पटना में डिलीवरी लेने वाले फाइनेंसर की पहचान की जा रही है।

आरोपितों के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच भी की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस रूट से पहले कितनी खेप बिहार पहुंचाई जा चुकी है।

.

खबरें और भी हैं...

  • अनंत सिंह बोले-नीरज ने मेरे घर AK-47 रखवाई: ललन सिंह और मेरा विरोध किया, तब पार्टी कहां थी; अब समझौता नहीं; पार्टी मीटिंग में नहीं पहुंचे

    ललन सिंह और मेरा विरोध किया, तब पार्टी कहां थी; अब समझौता नहीं; पार्टी मीटिंग में नहीं पहुंचे|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:25
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फुलवारी शरीफ में ज्वेलरी शॉप से ₹4 लाख की चोरी: दुकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी उड़ाए, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

    दुकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी उड़ाए, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस|फुलवारीशरीफ,phulwari sharif - Dainik Bhaskar1:11
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सिविल कोर्ट को खालिस्तान नेशनल आर्मी का धमकी भरा ईमेल: लिखा-पटना के AMB वर्मा का निर्झर हत्याकांड में हाथ,400 गोली मारेंगे; बॉडी भी नहीं मिलेगी

    लिखा-पटना के AMB वर्मा का निर्झर हत्याकांड में हाथ,400 गोली मारेंगे; बॉडी भी नहीं मिलेगी|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:14
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मोदी का जन्मदिन-दीवाली से पहले पूरे बिहार में दीपोत्सव,VIDEO: 20 लाख से अधिक दीये जलाए गए, पटना का मरीन ड्राइव रौशनी से जगमगाया

    1:15
    • कॉपी लिंक

    शेयर