4.5 करोड़ रुपए की अमेरिकी GMC Yukon Denali में दिखे अनिरुद्धाचार्य, कई लग्जरी फीचर्स से है लैस - aniruddhacharyas gmc yukon denali luxury suv features price

Aniruddhacharya Car Name: धार्मिक अनिरुद्धाचार्य हाल ही में GMC Yukon Denali गाड़ी में नजर आए हैं। भारत में इसे इंपोर्ट कराने पर इसका खर्च लगभग 4.5 करोड़ पड़ता है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक वक्ता अनिरुद्धाचार्य को हाल ही में GMC Yukon Denali में देखा गया है। इस गाड़ी को भारत में आधिकारिक तौर पर नहीं बेचा जाता है और इसे केवल प्राइवेट इंपोर्ट किया जा सकता है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.5 करोड़ रुपए में आती है। खास बात यह है कि यह Yukon Denali ने हाल ही में पंजाबी गायक, गीतकार परमीश वर्मा के गैराज में जगह बनाकर सभी का ध्यान खींचा था।

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें अनिरुद्धाचार्य GMC Yukon Denali से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 9 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में इस गाड़ी के पास एक Mercedes AMG G63 SUV भी खड़ी हुई दिखाई देती है। हालांकि, इसके मालिक की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

View this post on Instagram

भारत में उपलब्धता

GMC एक अमेरिकी कार निर्माता कंपनी है और भारत में इसका कोई आधिकारिक शोरूम नहीं है। हालांकि, GMC की गाड़ियों को लग्जरी कार इंपोर्ट्स के भारत में मंगाया जा सकता है। प्राइवेट इंपोर्ट अक्सर इन कारों की उत्तरी अमेरिका और मध्य पूर्वी देशों (Middle East) से खरीदते हैं। कीमत की बात करें तो, रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर इसे प्राइवेट इंपोर्ट किया जाए तो इसकी कीमत 4.2 करोड़ से 4.6 करोड़ तक हो सकती है।

इंटीरियर और फीचर्स

GMC Yukon Delani में लकड़ी और मेटल के फिनिश के साथ प्रीमियम लेदरेट अपहोल्स्ट्री मिलती है और इसमें 3-रो में 8 लोगों के बैठने की जगह है। इस गाड़ी में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट के साथ हीटेड और वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं और साथ ही पावर्ड स्लाइडिंग सेंटर कंसोल स्टोरेज भी मिलता है।

Features

Specs

Seating Capacity

Up to 8 passengers

Engine

6.2 litre V8

Maximum Power

420 hp

Maximum Torque

624 Nm

Infotainment Screen

16.8-inch vertical touchscreen

Seat Functions

Ventilation, heating, massage

Rear Infotainment

Yes, two screens for rear passengers

इंफोटेनमेंट और तकनीक

इंटरटेनमेंट और जानकारी के लिए इसमें 16.8 इंच की वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 15-इंच का हेड अप डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, इसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइ़ड ऑटो, पीछे बैठे लोगों के लिए डुअल स्क्रीन, सुपर क्रूज तकनीक और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

Yukon Denali में 3-लीटर ड्यूरामैक्स टर्बो-डीजल इंजन या 6.2 लीटर V8 इंजन के विकल्प मिलते हैं। V8 इंजन 420hp की अधिकतम पावर और 624nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। यह SUV रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों ही विकल्पों के साथ आती है। साथ ही, 0 से 100 की स्पीड यह सिर्फ 6.2 सेकंड में पकड़ लेती है।