बिलासपुर में ट्रेन से गांजा तस्करी, 4 तस्कर गिरफ्तार: ओडिशा से 6.50 लाख का गांजा लेकर आ रहे थे, रेलवे फाटक के पास घेराबंदी की - Bilaspur (Chhattisgarh) News
बिलासपुर5 घंटे पहले
कॉपी लिंक
बिलासपुर में गांजा तस्करी के लिए ट्रेन का इस्तेमाल किए जाने का एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने ट्रेन से गांजा लेकर आए तीन युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 6 लाख 50 हजार रुपए कीमत का 13 किलो गांजा बरामद हुआ है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।
ACCU प्रभारी सुदीप सरकार ने बताया कि नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को सूचना मिली कि मस्तूरी क्षेत्र के जयरामनगर रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज के नीचे तीन युवक और एक महिला गांजा लेकर खड़े हैं। वे सीपत जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे।
घेराबंदी कर चारों को पकड़ा
सूचना मिलते ही ACCU की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। टीम ने संदिग्ध युवक और महिला को पिट्ठू बैग और थैलों के साथ पकड़ा। आरोपियों की पहचान सीपत के मटियारी निवासी आकाश सिसोदिया (21), उसकी पत्नी पूर्वा मालिया (20), मटियारी निवासी कृष्णा पांडेय (23) और मध्यप्रदेश के उमरिया निवासी नीरज नायक (19) के रूप में हुई।
तलाशी लेने पर उनके बैग और थैलों से 13 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, आरक्षक मुकेश शर्मा, प्रेम सूर्यवंशी, रवि यादव, रमेश यादव और धीरेन्द्र तोमर शामिल रहे।
ओडिशा से सस्ते में खरीदकर लाए थे गांजा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के बलांगीर जिले से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर लाए थे। इसे मटियारी, सीपत और आसपास के इलाकों में महंगे दाम पर बेचने की तैयारी थी। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गांजा ट्रेन के जरिए ओडिशा से बिलासपुर लेकर आए थे।
अब पुलिस गांजा सप्लाई के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। गांजा किससे खरीदा गया था, बिलासपुर में किसे सप्लाई किया जाना था और इस नेटवर्क में कोई बड़ा सप्लायर शामिल है या नहीं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
.
खबरें और भी हैं...
बीमार छात्रा से उल्टी साफ कराने पर प्रधानपाठक को नोटिस: बिलासपुर में बच्ची को इलाज की जगह सफाई कराई; DEO ने की कार्रवाई
0:31
कॉपी लिंक
शेयर
तीज से पहले बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें रद्द: रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, नागपुर जाने वाले यात्री होंगे परेशान, 2 दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां
0:45
कॉपी लिंक
शेयर
बिलासपुर में निर्माणाधीन आवासीय प्रोजेक्ट की विकास अनुज्ञा रद्द: 60 फ्लैट की मंजूरी, नक्शे में 90 दिखाए; रास्ते, EWS-LIG, पार्किंग और खुले क्षेत्र में मिली गड़बड़ी
0:06
कॉपी लिंक
शेयर
पॉश कॉलोनी में सरकारी रेस्ट हाउस बनाने पर विवाद: रहवासी बोले- प्राइवेसी और सुरक्षा प्रभावित होगी, बिलासपुर में विरोध के बीच हुआ भूमि पूजन